पिपिंग सेरेमनी में एसपी मैनपुरी गणेश प्रसाद साहा को सलेक्शन ग्रेड मिलने पर किया गया सम्मानित

पिपिंग सेरेमनी में एसपी मैनपुरी गणेश प्रसाद साहा को सलेक्शन ग्रेड मिलने पर किया गया सम्मानित

संवाददाता:पंकज मिश्रा. मैनपुरी: अपर पुलिस महानिदेशक अनुपम कुलश्रेष्ठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक आगरा परिक्षेत्र शैलेश कुमार पाण्डेय द्वारा आयोजित पिपिंग सेरेमनी के दौरान पुलिस अधीक्षक मैनपुरी गणेश प्रसाद साहा को सलेक्शन ग्रेड प्राप्त होने पर प्रोन्नति की बधाई दी गई। इस अवसर पर उन्हें रैंक के प्रतीक चिन्ह एवं कॉलर बैंड पहनाकर सम्मानित किया गया।

पिपिंग सेरेमनी के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा के कार्यों, अनुशासन एवं कुशल नेतृत्व की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अधिकारियों ने कहा कि उनकी कार्यशैली एवं जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने में उनकी भूमिका सराहनीय रही है।

इस अवसर पर पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे। समारोह में उत्साह और गौरव का माहौल देखने को मिला। पुलिस अधीक्षक मैनपुरी ने प्रोन्नति पर वरिष्ठ अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे आगे भी पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते रहेंगे।

ये भी पढ़ें 43वीं वाहिनी एस.एस.बी सिद्धार्थनगर द्वारा सीमाई क्षेत्र के युवाओ को सशस्त्र बलों मे भर्ती होने हेतु भर्ती पूर्व प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया शुभारंभ —–

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें