मिल्कीपुर तहसील में छह माह से खाली तहसीलदार की कुर्सी, फाइलों का बढ़ता अंबार

मिल्कीपुर तहसील में छह माह से खाली तहसीलदार की कुर्सी, फाइलों का बढ़ता अंबार

स्टेट संवाददाता विष्णु रावत. जनपद अयोध्या की तहसील मिल्कीपुर में बीते लगभग छह माह से तहसीलदार का पद रिक्त होने के कारण प्रशासनिक कार्य बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। तहसील कार्यालय में शिकायतों और लंबित मामलों की फाइलों का अंबार लग गया है, जिससे आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

तहसील से जुड़े जरूरी कार्यों के लिए आने वाले फरियादियों को एक ही काम के लिए कई-कई बार चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। खासकर दाखिल-खारिज, विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्र, भूमि विवाद और राजस्व से जुड़े मामलों का निस्तारण समय पर नहीं हो पा रहा है, जिससे लोगों में रोष बढ़ता जा रहा है।

बताया जाता है कि लगभग छह माह पूर्व तहसीलदार मिल्कीपुर के पद पर तैनात सुमित कुमार सिंह की पदोन्नति होने के बाद उनका स्थानांतरण कर दिया गया था। उनके स्थानांतरण के बाद से अब तक तहसीलदार की स्थायी तैनाती नहीं की जा सकी है। इसका सीधा असर तहसील के रोजमर्रा के प्रशासनिक कार्यों पर पड़ रहा है।

वर्तमान में नायब तहसीलदार के भरोसे ही किसी तरह आवश्यक कार्यों को निपटाया जा रहा है, लेकिन सीमित अधिकार और कार्यभार अधिक होने के कारण सभी मामलों का समयबद्ध निस्तारण संभव नहीं हो पा रहा है। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से शीघ्र तहसीलदार की स्थायी नियुक्ति किए जाने की मांग की है, ताकि तहसील में लंबित मामलों का समाधान हो सके और जनता को राहत मिल सके।

ये भी पढ़ें शुक्रवार परेड का आयोजन, 44वीं वाहिनी पीएसी मेरठ

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें