माघ मेला के दृष्टिगत रानीगंज क्षेत्र में बैरियर एवं डायवर्जन ड्यूटी का निरीक्षण
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ ।पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर आज दिनांक 03.01.2026 को माघ मेला के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी रानीगंज श्री विनय प्रभाकर साहनी द्वारा थाना रानीगंज क्षेत्रान्तर्गत गाजी का बाग एवं चिरकुटी चौराहा पर लगाए गए बैरियर एवं यातायात डायवर्जन ड्यूटी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान ड्यूटी पर तैनात अधिकारी एवं कर्मचारीगण की तैनाती, सतर्कता एवं यातायात प्रबंधन व्यवस्था का जायजा लिया गया।
क्षेत्राधिकारी महोदय द्वारा संबंधित पुलिसकर्मियों को माघ मेला के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने, निर्धारित रूट डायवर्जन का प्रभावी ढंग से क्रियान्वयन सुनिश्चित करने, जाम की स्थिति से त्वरित एवं प्रभावी रूप से निपटने तथा श्रद्धालुओं एवं आमजन की सुविधा एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।जनपद पुलिस द्वारा माघ मेला को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने हेतु निरंतर निगरानी एवं प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
ये भी पढ़ें प्रतापगढ़ में फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य, 30 जनवरी तक कराएं पंजीकरण: डीएम












