प्रतापगढ़ में फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य, 30 जनवरी तक कराएं पंजीकरण: डीएम

प्रतापगढ़ में फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य, 30 जनवरी तक कराएं पंजीकरण: डीएम

संवाददाता: अमित शुक्ला

प्रतापगढ़। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य कर दी गई है। जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने बताया कि जिन किसानों की फार्मर रजिस्ट्री अभी तक नहीं हुई है, वे 30 जनवरी तक अनिवार्य रूप से पंजीकरण करा लें। निर्धारित तिथि के बाद रजिस्ट्री न होने की स्थिति में योजना का लाभ रोका जा सकता है।डीएम ने किसानों से अपील की कि वे ग्राम स्तर पर आयोजित होने वाले कैम्प, पंचायत सचिव, लेखपाल, कृषि विभाग के कर्मियों अथवा सहज जनसेवा केन्द्रों के माध्यम से अपनी फार्मर रजिस्ट्री समय से पूरी करा लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।

इसके साथ ही जिलाधिकारी ने जानकारी दी कि 3 जनवरी को हजरत अली के जन्मदिन के अवसर पर शासकीय अवकाश घोषित होने के कारण उस दिन आयोजित होने वाला सम्पूर्ण समाधान दिवस अब 05 जनवरी (सोमवार) को आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम तहसील सदर सहित जिले की अन्य सभी तहसीलों में निर्धारित अधिकारियों की अध्यक्षता में संपन्न होगा।प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे अपनी समस्याओं के निस्तारण के लिए 05 जनवरी को संबंधित तहसील में उपस्थित होकर सम्पूर्ण समाधान दिवस का लाभ उठाएं।

ये भी पढ़ें बुझी रोशनी में सहनशील दुल्हन बनी पट्टी, 15 दिनों से अंधेरे में डूबी सिविल लाइन ,पट्टी नगर पंचायत की अनदेखी पर उठे सवाल, जिम्मेदार मौन

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें