गाजियाबाद पुलिस द्वारा साइबर फ्रॉड,में ठगी गई 1,70,000/- रुपये की धनराशि वापस करायी….

साइबर सेल थाना शालीमार गार्डन कमिश्नरेट गाजियाबाद पुलिस द्वारा साइबर फ्रॉड,में ठगी गई 1,70,000/- रुपये की धनराशि वापस करायी गयी।

संवाददाता पवन सूर्यवंशी गाजियाबाद: दिनांक 20.08.2025 को साइबर सेल थाना शालीमार गार्डन कमिश्ररेट गाजियाबाद की टीम द्वारा एनसीआरपी पोर्टल शिकायत संख्या 33108250099742 आवेदिका श्रीमती पल्लवी त्रिवेदी पत्नी श्री मनीष त्रिवेदी नि० राजेंद्र नगर साहिबाबाद थाना शालीमार गार्डन गाजियाबाद के साथ हुए UPI रिटेलेड साइबर फ्रॉड में ठगी गयी कुल धनराशि 1,70,000/- रूपये की धनराशि ट्रांसफर करने के सम्बन्ध में एनसीआरपी पोर्टल के माध्यम से शिकायत प्राप्त हुई थी।

कार्यवाही का विवरणः-

साइबर क्राइम अपराधियों के विरुद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही के परिणाम स्वरूप साइबर सेल थाना शालीमार गार्डन कमिश्नरेट गाजियाबाद को एनसीआरपी पोर्टल के माध्यम से दिनांक 20.08.2025 को आवेदिका श्रीमती पल्लवी त्रिवेदी पत्नी श्री मनीष त्रिवेदी निवासी राजेंद्र नगर साहिबाबाद थाना शालीमार गार्डन गाजियाबाद के साथ 1,70,000/- रूपये का UPI रिटेलेड साइबर फ्रॉड से सम्बन्धित शिकायत प्राप्त हुई थी

जिस पर साइबर सेल थाना शालीमार गार्डन कमिश्ररेट गाजियाबाद की टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए आवेदिका के साथ हुई आनलाइन ठगी की धनराशि को बैंको से पत्राचार कर होल्ड कराया गया व अथक प्रयासों के बाद दिनांक 02.01.2026 को आवेदिका उपरोक्त के साथ हुई साइबर फ्रॉड की धनराशि 1,70,000/- रूपये को वापस कराया गया आवेदिका उपरोक्त द्वारा थाना शालीमार गार्डन पर आकर पुलिस टीम का आभार प्रकट किया गया।

कार्यवाही करने वाली पुलिस टीमःथाना शालीमार गार्डन साइबर सेल.

ये भी पढ़ें गाजियाबाद पुलिस द्वारा साइबर फ्रॉड में ठगी गई 56,940/- रुपये की धनराशि वापस करायी गयी

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें