सेवानिवृत्त फौजी का गांव में ज़ोरदार भव्य स्वागत देश सेवा के बाद गांव की धरती ने किया वीर सपूत का सम्मान
संवाददाता पवन सूर्यवंशी. उत्तर प्रदेश जनपद बुलंदशहर तहसील डिबाई ब्लॉक दानपुर क्षेत्र के ग्राम मोहम्मदपुर खुर्द में शुक्रवार को गांव देश का गौरव और उत्साह के साथ देश भक्ति का माहौल देखने को मिला,
जब भारतीय सेना BSF बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स के ASI पद से सेवानिवृत फौजी अशोक कुमार मीणा अपने पैतृक गांव मोहम्मदपुर खुर्द पहुंचे।

वे 02 जुलाई 1989 को दिल्ली छावला ट्रेनिंग सेंटर बेंगलुरु में सेना में भर्ती हुए थे । प्रथम ड्यूटी जम्मू कश्मीर में हुई।1994 से 1998 तक पंजाब में तैनात रहे
2021से लेकर 2025 तक अटारी बॉर्डर अमृतसर में तैनात रहे वे आज 02 जनवरी 2026 को सीमा सुरक्षा बल के ASI पद से सेवानिवृत्त होकर अपने गांव लौटे।
उनके परिवार में उनकी पत्नी उषा देवी पुत्र अमित कुमार,मोहित कुमार, चंद्रवीर सिंह वह पुत्री वंदना आदि ने अपने पिता अशोक कुमार के पुर्ण देश सेवा देकर गांव पहुंचने पर समस्त ग्रामवासियों ने ढोल-नगाड़ों, डीजे और फूल-मालाओं और
वंदे मातरम् व भारत माता के जयकारों के साथ उनका धूमधाम से देश भक्ति गीतों से भव्य स्वागत किया। ग्रामीणों ने उन्हें सम्मानित करते हुए देश सेवा के लिए आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर गांव के युवा साथियों के साथ समस्त ग्रामवासी भी मौके पर मौजूद रहे। उन्होंने सेवानिवृत्त सैनिक को शुभकामनाएं देते हुए
कहा कि ASI अशोक कुमार जैसे फौजी होना गांव और समाज के लिए गर्व की बात हैं तथा युवाओं को राष्ट्र सेवा देश सेवा के लिए प्रेरित करते हैं।
स्वागत समारोह के दौरान सैनिक के गांव वासी सैनिक की देश सेवा राष्ट्र गीत और देश भक्ति गीतों पर देश भावना के साथ उत्साह भावुक दिखाई दिए।
कार्यक्रम के अंत में सभी ग्रामीणों ने उनके स्वस्थ, सम्मानजनक और सुखद भविष्य की कामना की।
यह आयोजन देशभक्ति, एकता और सम्मान की भावना का प्रतीक बना।
ये भी पढ़ें बुलंदशहर थाना डिबाई पुलिस द्वारा गैंगस्टर में वांछित 01 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार












