सेवानिवृत्त फौजी राजेश कुमार मीणा का दौलतपुर खुर्द में भव्य स्वागत
देश सेवा के बाद गांव की धरती ने किया वीर सपूत का सम्मान
संवाददाता सायरा सूर्यवंशी बुलंदशहर उत्तर प्रदेश बुलंदशहर जिले के दानपुर क्षेत्र के ग्राम दौलतपुर खुर्द में शुक्रवार को राष्ट्र गौरव देश भक्ति का और उत्साह का माहौल देखने को मिला, जब भारतीय सेना के कोर ऑफ सिग्नल्स में सेवानिवृत्त हुए फौजी राजेश कुमार मीणा अपने पैतृक गांव पहुंचे।
वे 15 दिसंबर 1995 को सेना में भर्ती हुए थे और दिनांक 02 जनवरी 2026 को गोवा से सेवानिवृत्त होकर गांव लौटे।
गांव पहुंचने पर समस्त ग्रामवासियों ने ढोल-नगाड़ों, फूल-मालाओं और वंदे मातरम् भारत माता कि जय के जयकारों के साथ उनका धूमधाम तरीके से देश भक्ति गीतों के साथ भव्य स्वागत किया।

ग्रामीणों ने उन्हें सम्मानित करते हुए देश सेवा के लिए आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान वीरम कुमार मीणा भी मौके पर मौजूद रहे। उन्होंने सेवानिवृत्त सैनिक को शुभकामनाएं देते हुए कहा
कि राजेश कुमार मीणा जैसे फौजी गांव और समाज के लिए गर्व की बात हैं तथा युवाओं को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करते हैं।
स्वागत समारोह के दौरान सैनिक की मां भावुक दिखाई दी । कार्यक्रम के अंत में सभी ग्रामीणों ने उनके स्वस्थ, सम्मानजनक और सुखद भविष्य की कामना की। यह आयोजन देशभक्ति, एकता और सम्मान की भावना का प्रतीक बना।
ये भी पढ़ें सेवानिवृत्त फौजी का गांव में ज़ोरदार भव्य स्वागत












