ग्रामीण जोन में पुलिस का सघन भ्रमण अभियान, पंचायत चुनाव को लेकर सतर्कता बढ़ी

ग्रामीण जोन में पुलिस का सघन भ्रमण अभियान, पंचायत चुनाव को लेकर सतर्कता बढ़ी

संवाददाता सायरा सूर्यवंशी : ग्रामीण जोन, गाजियाबाद पुलिस उपायुक्त ग्रामीण के निर्देशन में कमिश्नरेट गाजियाबाद के ग्रामीण जोन अंतर्गत सभी थाना क्षेत्रों में व्यापक भ्रमण एवं निरीक्षण अभियान चलाया गया। इस दौरान समस्त थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी, साइबर सेल प्रभारी एवं मिशन शक्ति केन्द्र प्रभारी द्वारा प्रत्येक थाने के अंतर्गत 02-02 गांवों में जाकर कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु विभिन्न बिंदुओं पर कार्यवाही की गई।

अभियान के तहत गांवों में ग्राम सुरक्षा समिति का पुनर्गठन कराया गया तथा संबंधित अपराधों को अपराध रजिस्टर में अद्यावधिक किया गया। ग्राम स्तर के हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी करते हुए एचएस रजिस्टर अपडेट किया गया। मिशन शक्ति केन्द्र प्रभारी एवं एंटी रोमियो टीम के साथ महिला संबंधी अपराधों के रजिस्टर का भी अवलोकन व अद्यतन किया गया।

इसके अतिरिक्त अन्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों की निगरानी कर उन्हें हिदायत दी गई। गांव के संभ्रांत लोगों की सूची को अद्यावधिक कराया गया तथा स्थानीय व्हाट्सएप ग्रुप में चौकी प्रभारी को जोड़कर भूमि विवाद व अन्य स्थानीय विवादों पर त्वरित संवाद की व्यवस्था की गई।

आगामी पंचायत चुनाव के दृष्टिगत पूर्व व संभावित प्रत्याशियों तथा उनके समर्थकों को चिन्हित कर वार्ता की गई और क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक कार्ययोजना तैयार की गई। साथ ही पुलिस विभाग के सेवानिवृत्त अधिकारी/कर्मचारियों की सूची अद्यावधिक कर उनसे संपर्क स्थापित किया गया। C-Plan के अंतर्गत भी गांव क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों की सूची को अपडेट किया गया।

 

ये भी पढ़ें जनपद में प्रशासन द्वारा लगातार, अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही जारी

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें