जनपद में प्रशासन द्वारा लगातार, अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही जारी

जनपद में प्रशासन द्वारा लगातार, अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही जारी।

संवाददाता करन कुमार विश्वकर्मा 

जनपद प्रतापगढ़ 

प्रतापगढ़। आपको बता दें कि जनपद प्रतापगढ़ में देल्हूपुर थाना क्षेत्रान्तर्गत हरिहरपुर पुलिया के पास से चोरी से संबंधित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा आपको बताते चलें कि वादी ग्राम चंघईपुर, थाना देल्हुपुर, जनपद प्रतापगढ़ ग्राम चंघईपुर चौराहे पर किराने की दुकान चलाकर जीविकोपार्जन करता है। दिनांक 02.01.2026 को रात्रि में दुकान के पास निवास करने वाले उसके बड़े पिता द्वारा दुकान में तोड़फोड़ की आवाज आने की सूचना दी गई। सूचना पर वादी द्वारा मौके पर पहुंचकर देखा गया कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा दुकान की पीछे की दीवार तोड़कर दुकान में प्रवेश कर लगभग ₹8,000/- नगद चोरी कर ली गई तथा भागते समय सरसों के खेत की ओर जाते हुए एक व्यक्ति को पहचान लिया गया, जिसका नाम राजकुमार उर्फ गुड्डू पुत्र राम नरेश, निवासी ग्राम चंघईपुर बताया गया। इस संबंध में थाना देल्हूपुर में मु0अ0सं0 01/2026 धारा 331 (4)/305 बीएनएस बनाम 01 नामजद का अभियोग पंजीकृत किया गया है । इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा अपराधिक क्रिया कलाप में संलिप्त अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री शैलेन्द्र लाल व क्षेत्राधिकारी रानीगंज श्री विनय प्रभाकर साहनी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी देल्हूपुर श्री राधेबाबू के नेतृत्व में थाना देल्हूपुर के उ0नि0 मार्कण्डेय सिह यादव मय हमराह उ0नि0 वीरेन्द्र कुमार, उ0नि0 राधेश्याम यादव, का0 हरवीर के द्वारा देखभाल क्षेत्र/ तलाश वांछित वारण्टी अभियुक्त व संदिग्ध व्यक्तियों/ वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 01/2026 धारा 331 (4)/305 बीएनएस से संबंधित 01 अभियुक्त राजकुमार उर्फ गुड्डू पुत्र रामनरेश निवासी ग्राम चंघईपुर थाना देल्हूपुर जनपद प्रतापगढ़ उम्र करीब 31 वर्ष को थाना देल्हूपुर क्षेत्रान्तर्गत हरिहरपुर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा

अभियुक्त के कब्जे से चोरी के 7160/- रुपये नगद बरामद किया गया, साथ ही घटना मे प्रयुक्त 01 अदद सब्बल बरामद किया गया । जिसके संबंध में उपरोक्त अभियोग में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई ।

पूछताछ का विवरण-

अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि यह वही पैसे हैं जिसको मैने अपने ही गांव के वादी की किराना की दुकान से कल की रात मे सेंध लगाकर चुराया था । मुझे पैसों की आवश्यकता थी, इसलिये मैने पैसे चुरा लिये थे। कुछ पैसों की मैने शराब पी ली थी, जो बचे हैं वह यही हैं । मैने तो गिना भी नही है कि कितने रुपये हैं । आज मै सिक्कों को नोट मे बदलवाने के लिये विश्वनाथगंज बाजार जा रहा था कि आप लोगो ने पकड़ लिया।

अभियुक्त का विवरण-

01. राजकुमार उर्फ गुड्डू पुत्र रामनरेश निवासी ग्राम चंघईपुर थाना देल्हूपुर जनपद प्रतापगढ़ उम्र करीब 31 वर्ष ।

बरामदगी-

चोरी के 7160/- रुपये नगद, घटना मे प्रयुक्त 01 अदद सब्बल बरामद ।

पुलिस टीम का विवरण-

उ0नि0 मार्कण्डेय सिह यादव मय हमराह उ0नि0 वीरेन्द्र कुमार, उ0नि0 राधेश्याम यादव, का0 हरवीर थाना देल्हूपुर, जनपद प्रतापगढ़ ।

ये भी पढ़ें ऑफिस की महिला कर्मचारी की बेटी पर बुरी नजर, ब्लैकमेलकर कई बार किया रेप

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें