थाना खोड़ा पुलिस टीम द्वारा जान से मारने का प्रयत्न करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार

थाना खोड़ा पुलिस टीम द्वारा जान से मारने का प्रयत्न करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार, अभियुक्तों की निशानदेही से घटना में प्रयुक्त 01 चाकू बरामद ।

संवाददाता पवन सूर्यवंशी गाजियाबाद

कार्यवाही का विवरणः- दिनांक 02.01.2026 की शाम वादी श्री रोदाश पुत्र रामवीर सिंह निवासी

नरेश विहार गली न0-1 खोड़ा कालोनी गाजियाबाद के पुत्र उत्तम उम्र करीब 19 वर्ष को 1. विवेक पुत्र सुरेश ठाकुर 2. उत्तम पुत्र अज्ञात निवासी भारत नगर खोड़ा कलोनी गाजियाबाद 3. आदर्श राय पुत्र रामकुमार निवासी नवनीत विहार

अपने तीन चार साथियों के साथ मिलकर एक राय होकर जान से मारने की नियत से वादी के पुत्र उत्तम को गंम्भीर रूप से घायल कर दिया था

जिसके सम्बन्ध में वादी की लिखित तहरीर के आधार पर दिनांक 02.01.2026 को थाना खोडा पर धारा 109 (1)/191(2)/115(2) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया जिसमें क्रम में आज दिनांक 04.01.2026 को मुखबिर की सूचना पर जान से मारने का प्रयत्न करने वाले 02 अभियुक्त 1. विवेक पुत्र सुरेश ठाकुर निवासी भारत नगर खोड़ा कालोनी गाजियाबाद, मूल पता ग्राम कोयलकुण्ड थाना कल्याणपुरी जिला समस्तीपुर बिहार, उम्म्र करीब 20 वर्ष 2. उत्तम पुत्र अमलेश निवासी भारत नगर खोड़ा कालोनी गाजियाबाद, उम्र करीब 21 वर्ष को इतवार पुस्ता थाना खोडा क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्तों की निशानदेही से घटना में प्रयुक्त एक चाकू नाजायज बरामद किया गया, दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध पंजीकृत अभियोग में अग्रिम आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

पूछताछ का विवरण-

अभियुक्तगण ने पूछने पर बताया कि दिनांक 02/01/2026 को मैं उत्तम पुत्र अमलेश निवासी भारत नगर खोड़ा कालोनी गाजियाबाद इतवार बाजार से चाय पीकर अपने घर भारत नगर जा रहा था

तभी नरेश विहार गली नं0 1 के सामने मुझे मेरे दोस्त व उनके साथ एक अन्य लडका उत्तम व उसके एक- दो दोस्त और थे मुझे देखकर बिहारी कहकर अपमानित करने लगा तथा कहने लगा कि बिहारी तुम यहाँ से कब जाओगे जिसके बाद मैने उसे यह कहने से मना किया तो वो मुझे और अधिक चिढाने लगे।

जिसके बाद वहाँ से निकल रहा मेरा दोस्त विवेक जो बिहार का रहने वाला है मुझे वहाँ देखकर रुक गया  और ये बात सुनकर गुस्सा होने लगा जिसके बाद उसने अपने दोस्तो को बुला लिया जिसके साथ आदर्श व कुछ लडके और आये थे तब तक ये लोग वहाँ से जा चुके थे जब हम उनकी गली में गये अपने अपमान बदला लेने के लिये तब मुझे उत्तम जो गली नं0 1 नरेश विहार में रहता है अपने घर के पास खड़ा दिखाई दिया

जो हमें देखकर बिहारी बिहारी चिढाने लगा गुस्से में आकर मैने व मेरे साथियो ने उसे पिटना शुरु कर दिया जब वहाँ भीड बढने लगी तब विवेक ने उसके पेट में चाकू से वार कर दिया था

जिसके बाद वहाँ भीड देखकर गुस्सा हो गयी और हमे मारने लगे में और हमारे साथ आये लडके वहाँ से भाग गये मैने

भागते समय विवेक के हाथ से चाकू ले लिया और भीड से निकलकर वही पास में एक खाली पडे प्लाट में चाकू फेंक दिया था।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता

1. विवेक पुत्र सुरेश ठाकुर निवासी भारत नगर खोड़ा कालोनी गाजियाबाद, मूल पता ग्राम कोयलकुण्ड थाना कल्याणपुरी जिला समस्तीपुर बिहार, उम्र करीब 20 वर्ष

2. उत्तम पुत्र अमलेश निवासी भारत नगर खोड़ा कालोनी गाजियाबाद, उम्र करीब 21 वर्ष

आपराधिक इतिहास –

अभियुक्तों के विरूद्ध उपरोक्त प्रकरण के संबंध में थाना खोडा पर 01 अभियोग पंजीकृत है, अन्य

आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमःथाना खोड़ा पुलिस टीम ।

ये भी पढ़ें ग्रामीण जोन में पुलिस का सघन भ्रमण अभियान, पंचायत चुनाव को लेकर सतर्कता बढ़ी

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें