41वीं वाहिनी पीएसी गाजियाबाद में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
वामा सारथी व टाटा 1mg के सहयोग से हुआ कार्यक्रम
संवाददाता: पवन सूर्यवंशी गाजियाबाद। आज दिनांक 04 जनवरी 2026 को डॉ. दिनेश यादव (आईपीएस), सेनानायक 41वीं वाहिनी पीएसी गाजियाबाद के कुशल निर्देशन एवं गरिमामयी उपस्थिति में वाहिनी परिसर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर टाटा 1mg एवं वामा सारथी के सौजन्य से संपन्न हुआ।

स्वास्थ्य शिविर में कुल 46 प्रतिभागियों ने सहभागिता की, जिनमें 04 महिला रिक्रूट, 20 पीएसी अधिकारी/कर्मचारी तथा 22 परिवारजन शामिल रहे। शिविर के दौरान प्रतिभागियों का सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श प्रदान किया गया।
सेनानायक डॉ. दिनेश यादव (आईपीएस) ने स्वयं एवं अपने परिवार का भी स्वास्थ्य परीक्षण कराकर सभी अधिकारी-कर्मचारियों और उनके परिजनों को नियमित स्वास्थ्य जांच के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर ही कर्तव्यों के कुशल निर्वहन का आधार है।
स्वास्थ्य शिविर के सफल आयोजन से वाहिनी के अधिकारी-कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों में संतोष और उत्साह का वातावरण देखने को मिला।
ये भी पढ़ें 41 वाहिनी सेनानायक (डॉ दिनेश यादव IPS) कुशल नेतृत्व निर्देश में संपन्न












