क्षेत्राधिकारी रानीगंज व तहसीलदार रानीगंज की उपस्थिति में थाना रानीगंज पर लावारिश एवं अन्य वाहनों की नियमानुसार की जा रही है नीलामी

क्षेत्राधिकारी रानीगंज व तहसीलदार रानीगंज की उपस्थिति में थाना रानीगंज पर लावारिश एवं अन्य वाहनों की नियमानुसार की जा रही है नीलामी

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन में आज दिनांक-05.01.2026 को थाना रानीगंज परिसर में न्यायालय/प्रशासनिक आदेशों के अनुपालन में लावारिश एवं अन्य जब्त वाहनों की नियमानुसार नीलामी की कार्यवाही की जा रही है। उक्त नीलामी की कार्यवाही क्षेत्राधिकारी रानीगंज श्री विनय प्रभाकर साहनी व तहसीलदार रानीगंज की गरिमामयी उपस्थिति में पूर्ण पारदर्शिता के साथ संपादित की जा रही है।

नीलामी से पूर्व संबंधित वाहनों का विवरण, उनकी स्थिति एवं नियमानुसार निर्धारित शर्तों की जानकारी उपस्थित प्रतिभागियों को दी गई। इसके उपरांत नियत प्रक्रिया का पालन करते हुए सार्वजनिक रूप से बोली लगवाई गई, जिसमें अधिकतम बोली लगाने वाले प्रतिभागियों के पक्ष में वाहनों की नीलामी की जा रही है। नीलामी की समस्त कार्यवाही अभिलेखीय रूप से दर्ज कर आवश्यक कागजी औपचारिकताएं पूर्ण कराई जा रही है।उक्त कार्यवाही का उद्देश्य थाना परिसर में लंबे समय से खड़े लावारिश/जब्त वाहनों का विधिसम्मत निस्तारण करना, राजस्व की प्राप्ति सुनिश्चित करना तथा थानों में स्थान की उपलब्धता बढ़ाना रहा।

ये भी पढ़ें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह–2026  क्षेत्राधिकारी यातायात द्वारा रिक्रूट आरक्षियों को यातायात नियमों के प्रति किया गया जागरूक

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें