प्रेमी की गिरफ्तारी से तनाव में आई प्रेमिका ने की आत्महत्या

प्रेमी की गिरफ्तारी से तनाव में आई प्रेमिका ने की आत्महत्या, रिहाई दिलाने के बाद उठाया खौफनाक कदम

जालौन: जालौन जिले के माधौगढ़ क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। प्रेमी की गिरफ्तारी के बाद तनाव में आई 22 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। चौंकाने वाली बात यह रही कि आत्महत्या करने से पहले युवती ने अपने प्रेमी को हवालात से छुड़ाने में सफलता हासिल कर ली थी।

जानकारी के अनुसार, माधौगढ़ निवासी विवेक और शीतल के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था। विवेक का शीतल के घर आना-जाना भी था। हाल ही में शीतल की शादी 17 मई को किसी अन्य युवक से तय कर दी गई थी। इस बात से नाराज होकर विवेक ने शीतल के पिता बृजमोहन दोहरे से विवाद के दौरान मारपीट कर दी। घटना की शिकायत बृजमोहन ने पुलिस में दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने विवेक को हिरासत में ले लिया।

विवेक की गिरफ्तारी के बाद शीतल ने अपने पिता को समझाया और दोनों पक्षों के बीच समझौता कराकर प्रेमी को रिहाई दिला दी। लेकिन इस घटना का मानसिक असर शीतल पर गहरा पड़ा। अगले ही दिन शीतल ने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। घटना से गांव में शोक का माहौल है।

ये भी पढ़ें सिद्धार्थनगर में SP की बड़ी कार्रवाई, RI और दो दरोगा सस्पेंड

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें