दिल्ली: भीषण गर्मी को लेकर IMD का हाई अलर्ट, तापमान 55 डिग्री तक पहुंचने की संभावना

 गर्मी को लेकर IMD का हाई अलर्ट, तापमान 55 डिग्री तक पहुंचने की संभावना

नई दिल्लीःभारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली और आसपास के इलाकों के लिए 29 अप्रैल से 2 जून तक भीषण गर्मी को लेकर हाई अलर्ट जारी किया है। अलर्ट के अनुसार, सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक खुले आसमान के नीचे निकलने से बचने की सलाह दी गई है। इस दौरान तापमान 45 से 55 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जिससे गंभीर स्वास्थ्य खतरे बढ़ सकते हैं।

IMD ने नागरिकों को सतर्क रहने के लिए कई दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं:  

  • अत्यधिक गर्मी के कारण घुटन, बेचैनी या थकावट महसूस होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।  
  • मोबाइल फोन का सीमित इस्तेमाल करें, क्योंकि अधिक गर्मी से फोन फटने का खतरा बढ़ जाता है।  
  •  शरीर को ठंडा रखने के लिए मट्ठा, बेल का जूस और अन्य ठंडे पेय पदार्थों का सेवन अधिक करें।  

मौसम विभाग ने विशेष तौर पर बच्चों, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों को दोपहर के समय बाहर न निकलने की चेतावनी दी है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने भी लू से बचाव के लिए हल्के और ढीले कपड़े पहनने, सिर को ढककर रखने और पानी का अधिक सेवन करने की सलाह दी है।

ये भी पढ़ें प्रेमी की गिरफ्तारी से तनाव में आई प्रेमिका ने की आत्महत्या

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें