संस्कार परिवर्तन से ही संसार का परिवर्तन होगा

संस्कार परिवर्तन से ही संसार का परिवर्तन होगा राजयोगिनी _बीके चित्रा दीदी जी

(झांसी)  प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय शाखा टहरौली में नए वर्ष के उपलक्ष्य में ब्रह्मा भोजन का आयोजन किया गया एवं जीवन में सदैव नई सोच और उमंग उत्साह से आगे बढ़ने का ज्ञान दिया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मऊरानीपुर केंद्र प्रभारी राजयोगिनी बीके चित्रा दीदी जी ने कहा की नए वर्ष के साथ हमें नया युग भी लाना है इसलिए अपनी सोच को सकारात्मक बनाना है किसी भी चीज को बर्बाद ना करें हर चीज को सफल करें उन्होंने कहा की विशेष भोजन का ध्यान रखें उतना ही ले थाली में की व्यर्थ न जाए नाली में अगर हम किसी चीज को बर्बाद करते हैं तो उस चीज की हमें जीवन में कमी हो जाती है अगर हम हमेशा जीवन में भरपूर और संपन्न रहना चाहते हैं तो हर एक चीज की कदर करना सीखें चाहे वह पानी हो बिजली हो अन्न हो हर चीज की बचत करें साथ ही साथ व्यर्थ चिंतन से भी दूर रहे अपनी मन की शक्ति की भी बचत करें आप इस संसार में महान कार्य करने के लिए आए हैं इसलिए पर चिन्तन पर दर्शन में अपना समय बर्बाद ना करें और अपने जीवन में नई सोच नए उत्साह के साथ सदैव आगे बढ़े I इसी बीच गुरसराय केंद्र प्रभारी राजयोगिनी बीके कविता दीदी जी ने कहा जो बीत गया उसे दोहराना नहीं करते क्योंकि भूतकाल सपना है भविष्य कल्पना है लेकिन वर्तमान अपना है अगर हमें भविष्य को अच्छा बनाना है तो पहले अपने वर्तमान को अच्छा बनाएं आज सबसे ज्यादा इंसान इसलिए परेशान है क्योंकि वह भविष्य की चिंता तो करता है लेकिन भविष्य को अच्छा कैसे बनाना है उसकी चिंता नहीं करता इसलिए हमेशा याद रखें कि वर्तमान में जितना शुभ सोचेंगे श्रेष्ठ कर्म करेंगे दुआएं देंगे दुआएं लेंगे दूसरों को सहयोग देंगे सुख देंगे उतना ज्यादा आपका भविष्य श्रेष्ठ बनेगा क्योंकि अभी परमपिता परमात्मा स्वर्णिम संसार की स्थापना का कार्य कर रहे हैं जिसमें हम सभी आत्माएं सहयोगी बनकर अपने तन मन धन को सफल कर एवं अपने जीवन का परिवर्तन इस भारत को स्वर्णिम भारत बनाने में अपना योगदान दे रहे हैं इसलिए हम सभी विशेष हैं हमें अपने समय को सफल करना है जितना हो सके परमात्मा को याद कर अपने आपको तपाना है एवं व्यसन बुराइयों से मुक्त रहना हैl निवाड़ी केंद्र प्रभारी बीके रचना दीदी ने कहा की पूरा जनवरी मास ब्रह्मा कुमारीज के अंदर तपस्या मास के रूप में मनाया जाता है जिसमें सभी ब्राह्मण आत्माएं विशेष समय निकालकर योग तपस्या कर सारी विश्व को सुख शांति की ऊर्जा प्रदान करते हैं दीदी जी के द्वारा सभी को संकल्प कराया गया कि इस वर्ष में सभी अपने जीवन में नवीनता लायेंगे और व्यर्थ से सदा बचे रहेंगे। तत्पश्चात शिव भोलेनाथ को भोग स्वीकार कराकर आए हुए भाई बहनों को आत्म स्मृति का तिलक देकर ब्रह्मा भोजन खिलाया गया। साथ ही अंजली शर्मा जिला कोषाध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा निर्विरोध उपसभापति किसान सहकारी समिति बमनवा ने कहा यह ब्रह्माकुमारी दीदीया धर्म से तोड़ना नहीं बल्कि जोड़ना सिखाती है यहां कोई एक धर्म नहीं यह हर धर्म की आत्माएं आकर के स्वयं का और उस परमात्मा का सत्य परिचय जानकर अपने घर को स्वर्ग जैसे बनाने की पढ़ाई पढ़ती हैं l इसी के साथ ब्रह्माकुमारी कविता दीदी गुरसराय केंद्र प्रभारी जी का 22 व समर्पण दिवस केक कटिंग कर बड़े ही धूमधाम से मनाया गया l टहरौली केंद्र प्रभारी बीके पूजा दीदी ने ने आए हुए सभी अतिथियों का एवं दीदी का आभार व्यक्त कियाlइस कार्यक्रम में निवाड़ी केंद्र प्रभारी बीके रचना दीदी , बीके कल्याणी दीदी,बीके आरती दीदी , महिमा बहन, दीप्ती बहन सीमा बहन ,ब्रज लता गुप्ता, उर्मिला चौरसिया, रेशमा, मक्खन, मालती, रामकली माता जी, नैनावती, रवि गुप्ता देवेंद्र गुप्ता सुनील गुप्ता अवनीश श्रीवास्तव ,रमेश कुमार गुप्ता, शिव अवस्थी सुनील सेंगर, रविंद्र भाई शाम तक आने को भाई बहनों का आना-जाना बना रहाl

इसे भी पढ़ें ???? ???? लखनऊ: आज जारी होगी यूपी की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, 2.89 करोड़ नाम कटने की आशंका

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें