जनपद एटा में प्रेम प्रसंग या किसी दबाव का मामला? मिरहची में लड़का-लड़की की रहस्यमयी मौत से मचा हड़कंप

जनपद एटा में प्रेम प्रसंग या किसी दबाव का मामला? मिरहची में लड़का-लड़की की रहस्यमयी मौत से मचा हड़कंप

संवाददाता योगेन्द्र सिंह

एटा के मिरहची थाना क्षेत्र में एक लड़का और लड़की की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। दोनों के शव अलग-अलग स्थानों पर फांसी के फंदे पर लटके हुए पाए गए। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन घटना के पीछे के कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सके हैं। घटना की जानकारी मिलते ही मिरहची थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। क्षेत्राधिकारी संकल्प दीप ने बताया कि प्रारंभिक जांच में दोनों द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की पुष्टि होती है। हालांकि किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। सीओ सदर ने बताया कि लड़का और लड़की ने आत्महत्या क्यों की, इसका कारण फिलहाल सामने नहीं आया है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है और आपसी संबंधों, मोबाइल कॉल डिटेल, सोशल मीडिया गतिविधियों समेत हर बिंदु की जांच की जा रही है।
घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने फील्ड यूनिट के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम द्वारा साक्ष्य एकत्र किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।

फिलहाल पूरे मामले में जांच जारी है और किसी भी संभावना से इनकार नहीं किया जा रहा है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें