जनपद एटा के जलेसर विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची का ड्राफ्ट प्रकाशन

जनपद एटा के जलेसर विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची का ड्राफ्ट प्रकाशन

संवाददाता योगेन्द्र सिंह

नाम जोड़ने व संशोधन का सुनहरा अवसर, 6 फरवरी तक कर सकेंगे दावे-आपत्तियां

जलेसर (एटा), 06 जनवरी 2026: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद एटा की 106–जलेसर (अनुसूचित जाति) विधानसभा क्षेत्र में मंगलवार को सभी मतदान केंद्रों पर मतदाता सूची का ड्राफ्ट (आलेख्य) प्रकाशन किया गया। यह प्रक्रिया विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के अंतर्गत संपन्न हुई, जिसका उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक सटीक, पारदर्शी एवं अद्यतन बनाना है।
इस अवसर पर मतदाताओं की सुविधा के लिए राजकीय डिग्री कॉलेज, जलेसर में मतदाता पंजीकरण केंद्र एवं हेल्प डेस्क का भी शुभारंभ किया गया, जहां नागरिकों को नाम जोड़ने, संशोधन कराने एवं आवश्यक जानकारी प्राप्त करने में सहायता दी जा रही है।
06 जनवरी से 06 फरवरी तक दावे एवं आपत्तियां निर्वाचन विभाग द्वारा दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि 06 जनवरी 2026 से 06 फरवरी 2026 तक निर्धारित की गई है। इस दौरान पात्र मतदाता अपने नाम मतदाता सूची में जुड़वाने, त्रुटियों में सुधार कराने अथवा अपात्र नाम हटवाने के लिए आवेदन कर सकते हैं।
उपलब्ध फॉर्मों का विवरण
फॉर्म-6: नया नाम मतदाता सूची में जोड़ने हेतु
फॉर्म-7: मृत, स्थानांतरित अथवा अपात्र नाम हटाने हेतु
फॉर्म-8: नाम, पता, फोटो या अन्य विवरण में संशोधन हेतु
ये सभी फॉर्म संबंधित मतदान केंद्रों, तहसील कार्यालय, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ERO) एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (AERO) के कार्यालयों पर निःशुल्क उपलब्ध हैं।
प्रशासन की अपील
निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं उप जिलाधिकारी जलेसर ने क्षेत्र के सभी पात्र मतदाताओं से अपील की है कि वे समय रहते अपनी मतदाता सूची की जांच करें और यदि किसी प्रकार की त्रुटि हो तो निर्धारित अवधि के भीतर आवश्यक संशोधन अवश्य कराएं।
उन्होंने कहा कि त्रुटिरहित मतदाता सूची लोकतंत्र की आधारशिला है, और इस विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में जनभागीदारी अत्यंत आवश्यक है।
उल्लेखनीय है कि यह अभियान उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण का हिस्सा है, जिसे मतदाता सूची को पूरी तरह शुद्ध और विश्वसनीय बनाने की दिशा में एक सराहनीय पहल माना जा रहा है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें