जनपद एटा में विधान परिषद आगरा खंड स्नातक–शिक्षक मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन सम्पन्न
संवाददाता योगेन्द्र सिंह
एटा, 06 जनवरी 2026 (सू0वि0)। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधान परिषद की आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन निर्धारित कार्यक्रम के तहत पूर्ण कर लिया गया है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी सत्य प्रकाश ने जानकारी देते हुए बताया कि अंतिम रूप से प्रकाशित मतदाता सूचियों की प्रतियां मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को उपलब्ध करा दी गई हैं, ताकि वे समय रहते मतदाता सूचियों का अवलोकन कर सकें। उन्होंने कहा कि यह पूरी प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न की गई है। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन आगामी निर्वाचन की तैयारियों की दिशा में एक महत्वपूर्ण चरण है, जिससे निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारु, निष्पक्ष एवं विश्वसनीय बनाया जा सके।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी संबंधित पक्षों से निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की।
इस अवसर पर
कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशिक अली,
बसपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सोनी,
भाजपा महामंत्री सुशील गुप्ता,
माकपा से ज्ञान सिंह बघेल,
आम आदमी पार्टी से सोनू कुमार,
समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष परवेज जुबैरी,
सचिन उपाध्याय सहित अन्य राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।












