मूलभूत सुविधाओं के अभाव से जूझ रहे पंचायत सहायक, एडीओ पंचायत को दिया ज्ञापन

मूलभूत सुविधाओं के अभाव से जूझ रहे पंचायत सहायक, एडीओ पंचायत को दिया ज्ञापन

संवाददाता: किंकर यादव: ब्लॉक भनवापुर, जनपद सिद्धार्थनगर में कार्यरत पंचायत सहायकों का चार वर्ष का कार्यकाल पूरा हो गया है, परंतु पंचायत भवनों की हालत आज भी दयनीय बनी हुई है। पंचायत सहायकों का आरोप है कि अधिकांश पंचायत भवनों पर न तो इंटरनेट कनेक्टिविटी उपलब्ध है, न स्टेशनरी सामग्री की व्यवस्था है और न ही वाई-फाई सेवा चालू की गई है।

इन आवश्यक सुविधाओं के अभाव में पंचायत से संबंधित ऑनलाइन रिपोर्टिंग, जन्म–मृत्यु पंजीकरण, योजनाओं की फीडिंग सहित अन्य डिजिटल कार्यों को समय पर पूरा करना कठिन हो जाता है। इसके बावजूद प्रशासन द्वारा पंचायत सहायकों को अन्य विभागों के कार्य भी सौंप दिए जाते हैं, जिससे उन्हें नियमित रूप से व्यवहारिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

पंचायत सहायकों का कहना है कि उनकी नियुक्ति विशेष रूप से पंचायत विभाग के कार्यों के लिए की गई है, लेकिन अतिरिक्त कार्यों का दबाव और संसाधनों की कमी उनके कार्य निष्पादन में बाधा बन रही है। इन्हीं समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर पंचायत सहायकों ने संगठित होकर एडीओ पंचायत भनवापुर को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन के माध्यम से पंचायत सहायकों ने मांग की कि उनसे केवल विभागीय कार्य ही लिए जाएं तथा अन्य विभागों के कार्यों से मुक्त रखा जाए। साथ ही पंचायत भवनों पर इंटरनेट, स्टेशनरी एवं वाई-फाई जैसी मूलभूत सुविधाएं शीघ्र उपलब्ध कराने की भी मांग की गई, ताकि वे सुचारु रूप से अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकें।

ये भी पढ़ें थाना महेशगंज की जमीनी बिवाद मे बड़ी करवाई 

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें