थाना महेशगंज की जमीनी बिवाद मे बड़ी करवाई 

थाना महेशगंज की जमीनी बिवाद मे बड़ी करवाई 

संवाददाता अमित शुक्ला  पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन में जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से निरोधात्मक कार्यवाही की गई दिनांक 06.01.2026 को थाना महेशगंज क्षेत्रान्तर्गत ग्राम दूबेपुर सरायखानदेव में आबादी की जमीन की कब्जेदारी को लेकर दो पक्षों के मध्य विवाद, कहासुनी एवं तनाव की स्थिति उत्पन्न होने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना पर तत्काल पुलिस बल मौके पर पहुंचा तथा उभय पक्षों को समझाने का प्रयास किया गया.

किन्तु दोनों पक्ष मानने को तैयार नहीं हुए और शांति भंग होने की प्रबल आशंका बनी रही स्थिति की गंभीरता को देखते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु प्रथम व द्वितीय पक्ष के कुल 05 व्यक्तियों (03 पुरुष एवं 02 महिला) को अन्तर्गत धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत पुलिस हिरासत में लिया गया। सभी अभियुक्तों को विधिसम्मत प्रक्रिया का पालन करते हुए थाना लाया गया, जहां पुरुष अभियुक्तों को हवालात मर्दाना एवं महिला अभियुक्ताओं को महिला हेल्प डेस्क में सुरक्षित रखा गया उक्त प्रकरण में निरोधात्मक चालानी कार्यवाही कर अभियुक्तगण को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। मौके पर वर्तमान में शांति एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।

ये भी पढ़ें माँ पटना देवी जूनियर कप क्रिकेट टूर्नामेंट का राजेश त्रिपाठी ने फीता काटकर किया शुभारंभ

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें