गौतमबुध नगर जिलाधिकारी मेघा रूपम की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक संपन्न

गौतमबुध नगर जिलाधिकारी मेघा रूपम की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक संपन्न

संवाददाता पवन सूर्यवंशी नोएडा

(विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावली उपलब्ध कराई गई)

गौतम बुद्ध नगर 06 जनवरी, 2026 भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों एवं मंशा के अनुरूप विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत आज जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी मेधा रूपम की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय कक्ष में जनपद के सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी द्वारा निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं शुद्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी उपस्थित प्रतिनिधियों को दी गई। इस अवसर पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावली का आलेख्य प्रकाशन किए जाने के उपरांत विधानसभावार मतदाता सूची सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को उपलब्ध कराई गई। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अतुल कुमार ने उपस्थित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को अवगत कराया कि आज दिनांक 06 जनवरी 2026 (मंगलवार) से 06 फरवरी 2026 तक मतदाता सूची में नाम जोड़ने, नाम हटाने अथवा संशोधन से संबंधित दावे एवं आपत्तियाँ प्रस्तुत की जा सकती हैं। उन्होंने बताया कि इस अवधि के दौरान राजनीतिक दलों सहित आम नागरिक भी मतदान केंद्रों पर मतदाता सूची के आलेख्य प्रकाशन का अवलोकन कर निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के अंतर्गत अपने दावे एवं आपत्तियाँ दर्ज करा सकते हैं। इसके अतिरिक्त उन्होंने जानकारी दी कि 06 जनवरी 2026 से 27 फरवरी 2026 तक नोटिस चरण के अंतर्गत संबंधित मामलों में नोटिस निर्गमन, सुनवाई एवं सत्यापन की कार्यवाही की जाएगी। इस अवधि में प्राप्त सभी दावों एवं आपत्तियों पर निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा समानांतर रूप से परीक्षण कर निर्णय लिया जाएगा तथा उनका समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने आगे बताया कि समस्त कार्यवाही पूर्ण होने के उपरांत 03 मार्च 2026 तक स्वास्थ्य मानकों एवं निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप अंतिम जांच कर निर्वाचन आयोग से अनुमोदन प्राप्त किया जाएगा। आयोग की स्वीकृति के पश्चात 06 मार्च 2026 (शुक्रवार) को जनपद की निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। बैठक के अंत में जिलाधिकारी द्वारा सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपील की गई कि वे निर्वाचन प्रक्रिया में सक्रिय सहयोग प्रदान करें तथा मतदाता सूची को अधिक से अधिक शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाने में प्रशासन का सहयोग करें, जिससे लोकतांत्रिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जा सके। इस महत्वपूर्ण बैठक में भाजपा से जिला महामंत्री गौतम बुद्ध नगर धर्मेंद्र कोरी, कांग्रेस से जिला महासचिव कपिल भाटी, सपा से जिला अध्यक्ष सुधीर भाटी, बहुजन समाज पार्टी

से जिला अध्यक्ष लख्मी सिंह, सीपीआई(एम) से प्रभारी गंगेश्वर दत्त शर्मा, आम आदमी पार्टी से जिला अध्यक्ष दिलदार अंसारी उपस्थित रहे गौतम बुद्ध नगर।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें