UP पुलिस में 19 हजार से अधिक सिपाही पदों पर सीधी भर्ती जल्द

उत्तर प्रदेश पुलिस में 19 हजार से अधिक सिपाही पदों पर सीधी भर्ती जल्द

लखनऊ: उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में सिपाही के 19,000 से अधिक पदों पर भर्ती की प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है। सूत्रों के अनुसार, भर्ती से जुड़ी विज्ञप्ति मई के पहले सप्ताह में जारी होने की संभावना है।

बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने भर्ती की तैयारियां पूरी कर ली हैं। परीक्षा आयोजित कराने के लिए जिम्मेदार कंपनी का चयन भी कर लिया गया है। साथ ही, इस प्रक्रिया के लिए शासन से जरूरी अनुमतियां भी ली जा रही हैं।

विज्ञप्ति जारी होते ही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक सूचना का इंतजार करें और आवेदन के लिए तैयार रहें।

ये भी पढ़ें अम्बेडकरनगर दौरे पर कल आएंगे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, कई कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें