दिनांक-06-जनवरी-2026 एक्शन में‘‘विकास प्राधिकरण के जोन-03 अवध निर्माण कॉलोनिया में की गयी ध्वस्तीकरण की कार्यवाही‘‘स्थानीय पुलिस एवं प्राधिकरण पुलिस बल ने संभाल मोर

दिनांक-06-जनवरी-2026 एक्शन में‘‘विकास प्राधिकरण के जोन-03 अवध निर्माण कॉलोनिया में की गयी ध्वस्तीकरण की कार्यवाही‘‘स्थानीय पुलिस एवं प्राधिकरण पुलिस बल ने संभाल मोर

संवाददाता पवन सूर्यवंशी एनसीआर

(उपाध्यक्ष महोदय) के अवैध निर्माण/अवैध कालोनियों के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने के निर्देशों के क्रम में आज दिनांक 06.01.2026 को प्रभारी प्रवर्तन जोन-03 के नेतृत्व में लगभग 200 वर्ग मी0 क्षेत्रफल में श्री अजय चौधरी पुत्र श्री सन्तवीर सिंह एवं लगभग 120 वर्ग मी0 क्षेत्रफल में श्री प्रमोद चौधरी तथा गुलफाम, एन0डी0आर0एफ0 रोड़, पेट्रोल पम्प के सामने, इन्दिरा एन्कलेव से सटा, गाजियाबाद पर भवन निर्माण किये जाने पर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गयी तथा लगभग 9.00 बीघा में, श्री प्रमोद शर्मा पुत्र श्री दयाराम शर्मा द्वारा खसरा सं0-1514 व 1519, इन्दिरा एन्क्लेव व सिटी पार्क के मध्य, एन0डी0आर0एफ0 रोड, गाजियाबाद, लगभग 15.00 बीघा में श्री पवन चौधरी व मौ0 इस्लाम, खसरा संख्या-1635, कुशलिया, डासना मसूरी, गाजियाबाद एव लगभग 10.00 बीघा में मो0 सुभान, मसूरी, गाजियाबाद, लगभग 6.00 बीघे में तथा श्री हारून श्री मसकुद अली तथा त्यागी जी, खसरा संख्या-1618, 1631 व 1638, ग्राम मसूरी, झील रोड़, श्रेया अपार्टमेन्ट से पूरब तरफ निकट उमर पैलेस मैरेज लॉन, गाजियाबाद में अनाधिकृत रूप से विकसित की जा रही कालोनी में भूखण्डों की बाउण्ड्रीवाल, सड़क, नाली, विद्युत के पोल आदि के ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गयी। ध्वस्तीकरण की कार्यवाही के समय स्थानीय विकासकर्ताओं/निर्माणकर्ताओं द्वारा काफी विरोध किया गया, परन्तु प्राधिकरण पुलिस बल द्वारा उन्हे नियन्त्रित कर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही जारी रखी गयी। मौके पर उपस्थित लोगो से यह अपील की गयी कि अनाधिकृत रूप से विकसित की जा रही कालोनी में भूखण्डों का क्रय, विक्रय न करें। स्थल पर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही के समय

अधिशासी अभियन्ता, सहायक अभियन्ता एवं अवर अभियन्ता एवं समस्त सुपरवाईजर/मेट, स्थानीय पुलिस बल तथा प्राधिकरण पुलिस बल उपस्थित रहा।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें