अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने ली मंगलवार परेड की सलामी, पुलिस लाइन का किया निरीक्षण
संवाददाता: सायरा सूर्यवंशी. बुलंदशहर पुलिस लाइन में मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक परेड की सलामी अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण तेजवीर सिंह द्वारा ली गई। दिनांक 06.12.2025 को एएसपी ग्रामीण ने परेड का विधिवत निरीक्षण कर पुलिस कर्मचारियों का टर्न आउट चैक किया और अनुशासन बनाए रखने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने रिक्रूट आरक्षियों के रहन–सहन तथा भोजन व्यवस्था का विशेष ध्यान रखने हेतु संबंधित अधिकारियों को दिशा–निर्देशित किया। इसके बाद अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा पुलिस लाइन स्थित विभिन्न शाखाओं का गहन निरीक्षण किया गया। आदेश कक्ष में अभिलेखों के रखरखाव और कार्य प्रणाली को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए।
एएसपी ग्रामीण ने पुलिस लाइन परिसर में निरंतर स्वच्छता बनाए रखने, सरकारी संपत्ति की देखभाल करने तथा सभी अभिलेखों को अध्यावधिक कर सुरक्षित रखने पर जोर दिया। साथ ही सरकारी वाहनों की समय–समय पर चैकिंग एवं मेंटेनेंस सुनिश्चित करने के भी कड़े निर्देश दिए, ताकि किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
उन्होंने कहा कि पुलिस लाइन की व्यवस्थाएं चुस्त–दुरुस्त रहना आवश्यक है, जिससे प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे आरक्षियों एवं पुलिसकर्मियों को बेहतर कार्य वातावरण उपलब्ध हो सके।












