जनपद एटा में शौच के लिए गई युवती से छेड़छाड़, विरोध करने पर धारदार हथियार से हमला

जनपद एटा में शौच के लिए गई युवती से छेड़छाड़, विरोध करने पर धारदार हथियार से हमला

संवाददाता योगेन्द्र सिंह

एटा के थाना नयागांव क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। शौच के लिए गई एक युवती के साथ गांव के ही युवक द्वारा छेड़छाड़ की गई। युवती द्वारा विरोध करने पर आरोपी युवक ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवती को तत्काल एटा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है। पीड़ित परिजनों ने गांव के ही कुछ युवकों पर छेड़छाड़ और मारपीट करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि युवती के विरोध करने पर आरोपी युवक ने उस पर जानलेवा हमला किया।

फिलहाल पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश की जा रही है और तहरीर के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की बात कही जा रही है।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal