मैनपुरी में बेखौफ भैंस चोरों का आतंक, गृहस्वामी को बांधकर कनपटी पर तमंचा रख ले गए भैंस

मैनपुरी में बेखौफ भैंस चोरों का आतंक, गृहस्वामी को बांधकर कनपटी पर तमंचा रख ले गए भैंस

संवाद दाता: पंकज मिश्रा

मैनपुरी। जनपद में पशु चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला थाना कोतवाली क्षेत्र के देवी रोड बाईपास का है, जहां देर रात भैंस चोरों ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देते हुए एक गृहस्वामी को रस्सी से बांधकर तमंचे के बल पर उसकी भैंसें चुराने की कोशिश की। देवी रोड बाईपास निवासी धनीराम पाल ने बताया कि वह अपने घर से सटे त्रिपाल से बने तंबू में सो रहे थे। उनके पास ही उनकी दो पालतू भैंसें बंधी हुई थीं। इसी दौरान देर रात तीन अज्ञात बदमाश वहां पहुंचे और अचानक उन पर हमला कर दिया। बदमाशों ने धनीराम के हाथ-पैर रस्सी से बांध दिए और मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। इसके बाद कनपटी पर तमंचा रखकर धमकी दी कि यदि जरा भी आवाज निकाली तो जान से मार देंगे।
आरोप है कि इसके बाद बदमाशों ने दोनों भैंसों को खोल लिया और पास में खड़े पिकअप वाहन में लादने लगे। एक भैंस को वे पिकअप में चढ़ाने में सफल हो गए, जबकि दूसरी भैंस बछड़े के कारण वाहन में नहीं चढ़ सकी। इसी बीच मौका पाकर बदमाश एक भैंस लेकर फरार हो गए। धनीराम पाल ने बताया कि यह पहली बार नहीं है। कुछ दिन पहले भी यही तीनों बदमाश इसी तरह आए थे, लेकिन उस समय शोर मचने पर उनका बेटा मुरारी जाग गया था, जिससे चोर भाग खड़े हुए थे। जाते-जाते बदमाश दोबारा आने और भैंसें चुराने की धमकी देकर गए थे। इस संबंध में उन्होंने पुलिस से शिकायत भी की थी, लेकिन समय रहते कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिसका नतीजा यह रहा कि चोर अपने इरादों में सफल हो गए।
धनीराम ने यह भी बताया कि उन्हें घटना की आशंका पहले से थी, इसलिए उन्होंने सीसीटीवी कैमरे भी लगवाए थे, लेकिन इसके बावजूद चोरी को नहीं रोका जा सका। वहीं, घटना स्थल से कुछ दूरी पर रहने वाले अजीत ने बताया कि बीती रात यही चोर उनके यहां भी भैंस खोलने पहुंचे थे, लेकिन उनके पालतू कुत्ते के भौंकने के कारण वे कामयाब नहीं हो पाए। फिलहाल इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि जनपद में इन दिनों भैंस चोरों का आतंक चरम पर है, लेकिन पुलिस की सुस्ती के चलते चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं।

पीड़ितों ने पुलिस से जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया