फर्जी डिग्री प्रकरण में सख्त कार्रवाई शिकोहाबाद की जेएस विश्वविद्यालय की मान्यता समाप्त

फर्जी डिग्री प्रकरण में सख्त कार्रवाई
शिकोहाबाद की जेएस विश्वविद्यालय की मान्यता समाप्त

मंडल संवाददाता अमित चौहान

फिरोजाबाद, शिकोहाबाद। फर्जी डिग्री आवंटन के गंभीर मामले में उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शिकोहाबाद स्थित जेएस विश्वविद्यालय की मान्यता समाप्त कर दी है। शासन के इस फैसले के बाद विश्वविद्यालय में अध्ययनरत छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए उन्हें डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा से संबद्ध किए जाने का निर्णय लिया गया है।

प्रशासन पर आरोप है कि जेएस विश्वविद्यालय द्वारा नियमों को ताक पर रखकर बीपीएड पाठ्यक्रम की फर्जी एवं बैकडेट में अंकतालिकाएं और डिग्रियां जारी की गईं। इन फर्जी डिग्रियों का उपयोग राजस्थान शारीरिक शिक्षा अध्यापक भर्ती परीक्षा-2022 में चयन के लिए किया गया।
मामले की जांच राजस्थान पुलिस द्वारा किए जाने के बाद बड़ा खुलासा हुआ, जिसके चलते विश्वविद्यालय के कुलाधिपति सुकेश यादव और कुलसचिव की गिरफ्तारी हुई। कुलाधिपति सुकेश यादव बीते 10 माह से जेल में बंद हैं।
यूपी सरकार की इस कार्रवाई को शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और अनुशासन बनाए रखने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। वहीं, छात्रों को आगरा विश्वविद्यालय से संबद्ध किए जाने से उन्हें पढ़ाई और डिग्री को लेकर राहत मिलने की उम्मीद है।

redमैनपुरी में बेखौफ भैंस चोरों का आतंक, गृहस्वामी को बांधकर कनपटी पर तमंचा रख ले गए भैंस

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें