प्राचीन धाम में लगा विशाल भंडारा, उमड़ी भक्तों की भीड़, सेवाभाव की अनूठी मिसाल

प्राचीन धाम में लगा विशाल भंडारा, उमड़ी भक्तों की भीड़, सेवाभाव की अनूठी मिसाल।

संवाददाता करन कुमार विश्वकर्मा 

जनपद प्रतापगढ़ 

प्रतापगढ़। आपको बता दें कि जनपद प्रतापगढ़ के मांधाता नगर पंचायत के अंतर्गत, प्राचीन जय वीर भान बाबा धाम खरगीपुर मे जय बीर भान सेवा समिति द्वारा विशाल भंडारा का अयोजन किया गया। इसके साथ ही जय वीर भान बाबा भंडारा सेवा सेवा समिति नगर पंचायत द्वारा विगत 21वर्षों सुचारू रूप से यह विशाल भंडारा बीर भान बाबा की कृपा से होता आ रहा क्षेत्र के वरिष्ठ लोगो के सहयोग से यहां कन्या भोज के उपरांत यह विशाल भंडारा का अयोजन प्रारंभ किया गया। जिसमें दूर-दूर से आए हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य कमाया। यह भंडारा वीरभान धाम समिति और स्थानीय दानदाताओं के सहयोग से आयोजित किया गया, जहाँ भक्तों के लिए स्वादिष्ट भोजन और जलपान की व्यवस्था की गई थी।

सुबह से ही इस धाम परिसर में जयकारों और धार्मिक नारों के बीच, भक्तों ने बाबा के दर्शन किए और भंडारे में सेवा दी। भंडारे में पूड़ी, सब्जी का प्रसाद वितरित किया गया। सेवाभाव से जुटे स्वयंसेवकों ने पूरी श्रद्धा के साथ सभी भक्तों को भोजन कराया। समिति ने बताया कि यह भंडारा हर साल की तरह इस साल भी बड़े धूमधाम से मनाया गया। यह आयोजन समाज में प्रेम और सेवाभाव को बढ़ावा देने का एक माध्यम है, जहाँ हर कोई बिना किसी भेदभाव के भोजन कर सकता है। भंडारे में बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं सहित सभी उम्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। भंडारे के सफल आयोजन के लिए मंदिर समिति और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया।प्राचीन जय वीर भान बाबा धाम खरगी पुर मे जय बीर भान सेवा समिति द्वारा विशाल भंडारा का अयोजन किया गया। इसके साथ ही इस मौके पर अंबिका प्रसाद शर्मा, श्री कांत शर्मा, शारदा प्रसाद ,राम अभिलाष ,केशव प्रसाद ,केदार नाथ, पवन ,इंद्रकांत ,अनिल ,शैलेन्द्र अद्या प्रसाद, पप्पू ,राजकुमार उमेश, मनोज शोभे, श्रवण कुमार, अरुण सुशील सोनू राकेश पंकज ,नामवर धीरज नितिन मिश्रा महामंत्री मंडल मांधाता आशीष राज श्रेयांस सरवर कपिल गोलू शीलू संदीप आदि क्षेत्र वासियों ने प्रसाद ग्रहण किया।

ये भी पढ़ें फर्जी डिग्री प्रकरण में सख्त कार्रवाई शिकोहाबाद की जेएस विश्वविद्यालय की मान्यता समाप्त

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें