पुलिस कमिश्नर रेट के निर्देश पर वेव सिटी में महिला पुलिस एवं अधिकारियों की समीक्षा बैठक

पुलिस कमिश्नर रेट के निर्देश पर वेव सिटी में महिला पुलिस एवं अधिकारियों की समीक्षा बैठक

संवाददाता: सायरा सूर्यवंशी

गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट के आदेशों के क्रम में वेव सिटी थाना क्षेत्र में महिला पुलिस एवं पुलिस अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता श्रीमती प्रियाश्री पाल, सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) वेव सिटी ने अपने कार्यालय में की। बैठक में थाना वेव सिटी के बीट उपनिरीक्षक (उ0नि0) एवं बीट पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।
गोष्ठी के दौरान वर्ष 2026 में अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर तैयार की गई कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। ACP प्रियाश्री पाल ने महिला सुरक्षा, अपराधों की रोकथाम, बीट पुलिसिंग को मजबूत करने, समयबद्ध कार्रवाई और जनता से बेहतर संवाद स्थापित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने बीट क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ाएं, महिलाओं से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता बरतें और किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें