ब्रेकविहीन साइकिल की टक्कर से बुजुर्ग महिला गंभीर घायल, अलीगढ़ रेफर

ब्रेकविहीन साइकिल की टक्कर से बुजुर्ग महिला गंभीर घायल, अलीगढ़ रेफर

संवाददाता – अश्वनी कुमार हाथरस शहर में आज दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां साइकिल की टक्कर से एक बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें अलीगढ़ रेफर कर दिया।

घटना तालाब ओवरब्रिज के नीचे की है। गंगानगर कॉलोनी निवासी 60 वर्षीय लज्जा देवी पत्नी जानकी प्रसाद जिला अस्पताल दवा लेने के लिए जा रही थीं। इसी दौरान तीन बच्चे साइकिल चला रहे थे, जिनकी साइकिलों में ब्रेक नहीं थे। अचानक एक ब्रेकविहीन साइकिल अनियंत्रित होकर लज्जा देवी से जा टकराई।

टक्कर इतनी तेज थी कि बुजुर्ग महिला सड़क पर गिरकर बेहोश हो गईं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

अस्पताल में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन सिर और शरीर में गंभीर चोटें होने के कारण उनकी हालत चिंताजनक बनी रही। इसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए अलीगढ़ रेफर कर दिया। सूचना मिलने पर परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए।

घटना के बाद लोगों ने बच्चों द्वारा बिना ब्रेक वाली साइकिल चलाने पर नाराजगी जताते हुए ऐसे मामलों पर प्रशासन से सख्ती की मांग की.

ये भी पढ़ें सरकारी जमीन पर हो रहा था अवैध कब्जा, तहसीलदार ने चलवाया बुलडोजर सगे भाई दूसरी ग्राम पंचायत की सरकारी जमीन पर कर रहें थें कब्जा

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें