सरकारी जमीन पर हो रहा था अवैध कब्जा, तहसीलदार ने चलवाया बुलडोजर सगे भाई दूसरी ग्राम पंचायत की सरकारी जमीन पर कर रहें थें कब्जा

सरकारी जमीन पर हो रहा था अवैध कब्जा, तहसीलदार ने चलवाया बुलडोजर सगे भाई दूसरी ग्राम पंचायत की सरकारी जमीन पर कर रहें थें कब्जा

दैनिक चक्र प्रतापगढ़ 

अवधेश चंद्र पांडेय 

प्रतापगढ़ : सड़क के किनारे करोड़ो रुपए की सरकारी जमीन पर हो रहे अवैध कब्जे की शिकायत पर एसडीएम द्वारा आदेश देने पर तहसीलदार कुंडा ने अवैध रूप से हो रहें कब्जे पर बुल्डोजर चलाकर सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त करा दिया। इस दौरान अवैध कब्जे पर बुलडोजर चलने से अन्य अवैध कब्जेदारों में हड़कंप मचा रहा।

महेशगंज थाना क्षेत्र के नैदी मजरें रायगढ़ के रहने वाले दो सगे भाई शंकर लाल यादव और दयाराम यादव पुत्रगण स्वामी नाथ अपने पड़ोस में स्थित ग्राम पंचायत डीह बलई में स्थित पटना बाजार में डेरवा-कुंडा मार्ग के किनारे स्थित करोड़ो रुपए की सरकारी जमीन गाटा संख्या 849 मि. तथा 917 मि. पर अवैध रुप से कब्जा करके निर्माण कर रहें थें। इस बात की जानकारी क्षेत्रीय लेखपाल सूरज कुमार को हुई तो उन्होंने मामलें की शिकायत एसडीएम कुंडा से की। सरकारी जमीन पर हो रहे अवैध कब्जे को गम्भीरता से लेते हुए एसडीएम ने तहसीलदार कुंडा को अवैध कब्जे को हटवाने का आदेश दिया। गुरुवार को दोपहर में तहसीलदार कुंडा अलख शुक्ला राजस्व और पुलिस टीम के लेकर मौके पर गए और सरकारी जमीन पर हो रहे अवैध रूप से कब्ज़े को बुलडोजर चलवाकर ध्वस्त करवा दिया। इस दौरान एसओ महेशगंज राधेश्याम, राजस्व निरीक्षक तीर्थ राज पांडेय,लेखपाल हनुमत तिवारी, सूरज कुमार, विजय कुमार, रमाकांत तिवारी सहित कई सारे राजस्व कर्मी मौजूद रहे। इस संबंध में तहसीलदार कुंडा अलख शुक्ल ने कहा कि लेखपाल की शिकायत पर एसडीएम के आदेश पर सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त कराया गया है।

ये भी पढ़ें आबादी की भूमि पर संचालित राइस मिल पर तहसीलदार कुंडा ने जड़ा ताला

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें