आबादी की भूमि पर संचालित राइस मिल पर तहसीलदार कुंडा ने जड़ा ताला

आबादी की भूमि पर संचालित राइस मिल पर तहसीलदार कुंडा ने जड़ा ताला

दैनिक चक्र प्रतापगढ़ 

अवधेश चंद्र पांडेय 

प्रतापगढ़: आबादी की जमीन पर संचालित हो रही राइस मिल पर तहसीलदार ने ताला जड़ दिया। ताला लगाकर उन्होंने अस्थाई रूप से राइस मिल के संचालन पर रोक दिया है।

महेशगंज थाना क्षेत्र के नगर पंचायत हीरागंज में लक्ष्मीगंज बाज़ार में आबादी की जमीन पर राइस मिल संचालित की जा रही है। जिसकी शिकायत लक्ष्मीगंज बाज़ार के रहने वाले मनोज केसरवानी ने जनसुनवाई एप पर किया था। मामलें को गम्भीरता से लेते हुए गुरुवार को तहसीलदार कुंडा अलख शुक्ल मामलें की जांच करने पहुंचे और उन्होंने आबादी की जमीन पर संचालित हो रही राइस मिल पर ताला लगवा दिया। जिससे राइस मिल के संचालन पर अस्थाई रूप से रोक लग गई। तहसीलदार अलख शुक्ला ने बताया कि राइस मिल संचालक के पास सभी वैध दस्तावेज मौजूद हैं, आबादी की जमीन पर संचालन होने के कारण राइस मिल पर अस्थाई रूप से रोक लगाई गई है। इस दौरान राजस्व निरीक्षक तीर्थ राज पांडेय, लेखपाल संदीप मौर्य, हनुमत तिवारी राजस्वकर्मी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें ग्रेटर नोएडा अखलाक मॉब लिंचिंग केस: सुनवाई के दौरान आरोपियों व सत्ता पक्ष की जुगलबंदी दिखी

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal