उत्तर प्रदेश विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR)–2026
“बुक-ए-कॉल विद बीएलओ” सुविधा से अब मतदाता सेवाएं और आसान
संवाददाता: पवन सूर्यवंशी. एनसीआर। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सेवाओं को और अधिक सुलभ, पारदर्शी एवं सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से “बुक-ए-कॉल विद बीएलओ” सुविधा शुरू की गई है। इस सुविधा के माध्यम से मतदाता सीधे अपने बूथ लेवल अधिकारी (BLO) से फोन पर संपर्क कर सकते हैं।
क्या है “बुक-ए-कॉल विद बीएलओ” सुविधा
- इस सेवा के माध्यम से कोई भी मतदाता अपने क्षेत्र के बीएलओ से बात करने के लिए कॉल बुक कर सकता है।
- यह सुविधा मतदाता सूची, नाम जोड़ने, नाम हटाने, संशोधन एवं विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR-2026) से संबंधित जानकारी के लिए उपयोगी है।
कैसे करें कॉल बुक
- भारत निर्वाचन आयोग के पोर्टल voters.eci.gov.in या ECINET ऐप पर जाएं।
- अपने मोबाइल नंबर से लॉग-इन करें।
- यदि मोबाइल नंबर रजिस्टर नहीं है, तो पहले Sign Up करें।
- मोबाइल नंबर, OTP एवं नाम भरकर रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
- लॉग-इन करने के बाद “बुक-ए-कॉल विद बीएलओ” विकल्प पर क्लिक करें।
- EPIC नंबर / रेफरेंस नंबर भरकर सर्च करें।
- स्क्रीन पर आपका नाम, मतदान केंद्र एवं संबंधित बीएलओ की जानकारी दिखाई देगी।
- मोबाइल नंबर व OTP भरकर Request Call Back विकल्प चुनें।
बीएलओ कब करेंगे संपर्क
- कॉल बुक होने के बाद 48 घंटे के भीतर संबंधित बीएलओ मतदाता से फोन पर संपर्क करेंगे।
EPIC नंबर न होने पर भी सुविधा उपलब्ध
- यदि आपके पास EPIC नंबर उपलब्ध नहीं है, तो
- राज्य
- जनपद
- विधानसभा क्षेत्र
- बूथ की जानकारी भरकर
इस सुविधा का लाभ लिया जा सकता है।
निर्वाचन आयोग की अपील
विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR-2026) से संबंधित किसी भी जानकारी, समस्या या सहायता के लिए “बुक-ए-कॉल विद बीएलओ” सुविधा का अधिक से अधिक उपयोग करें।
ये भी पढ़ें थाना मोदीनगर पुलिस द्वारा चोरी की घटना का सफल अनावरण












