गौतमबुद्धनगर में 35 आपदा मित्रों को नागरिक सुरक्षा का प्रशिक्षण सम्पन्न

गौतमबुद्धनगर में 35 आपदा मित्रों को नागरिक सुरक्षा का प्रशिक्षण सम्पन्न

एडीएम (न्यायिक) प्रियंका की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुआ प्रशिक्षण कार्यक्रम

संवाददाता: सायरा सूर्यवंशी गौतमबुद्धनगर. अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) / उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा विभाग, गौतमबुद्धनगर श्रीमती प्रियंका की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में 35 आपदा मित्रों को नागरिक सुरक्षा का विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

प्रशिक्षण उपरांत सभी आपदा मित्रों को नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक के रूप में भी नामित किया गया, जिससे वे अब आपदा मित्र के साथ-साथ सिविल डिफेंस स्वयंसेवक के रूप में भी जनसेवा में योगदान देंगे।

ब्लैक आउट मॉक ड्रिल की दी गई जानकारी

प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि जनपद गौतमबुद्धनगर में 23 जनवरी 2026 को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती एवं उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर‌ काल्पनिक हवाई हमले से बचाव हेतु ब्लैक आउट मॉक ड्रिल का आयोजन प्रस्तावित है।

इस मॉक ड्रिल का उद्देश्य आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित, समन्वित एवं प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित करना है, जिससे नागरिकों की सुरक्षा को और अधिक मजबूत किया जा सके।

विशेषज्ञों ने दी आपदा प्रबंधन की जानकारी

प्रशिक्षण में

  • जिला आपदा विशेषज्ञ ओमकार चतुर्वेदी
  • प्रभारी सहायक उप नियंत्रक, सिविल डिफेंस बुलंदशहर उमेश चंद्र अवस्थी

उपस्थित रहे। उन्होंने आपदा प्रबंधन, नागरिक सुरक्षा के दायित्वों तथा आपातकालीन स्थितियों में जनसुरक्षा के आवश्यक उपायों पर विस्तृत जानकारी दी।

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को आपदा के समय सुरक्षा, बचाव, राहत एवं समन्वय से संबंधित व्यवहारिक जानकारियां भी प्रदान की गईं।


 

ये भी पढ़ें उत्तर प्रदेश विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR)–2026

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें