ज्ञानदीप नेत्रालय से फैलेगी रोशनी- राजा भइया  स्वास्थ्य सेवाओं में नया अध्याय राजा राजा भइया ने किया ज्ञानदीप नेत्रालय का उद्घाटन

ज्ञानदीप नेत्रालय से फैलेगी रोशनी- राजा भइया  स्वास्थ्य सेवाओं में नया अध्याय राजा राजा भइया ने किया ज्ञानदीप नेत्रालय का उद्घाटन

दैनिक चक्र प्रतापगढ़ 

अवधेश चंद्र पांडेय 

प्रतापगढ़। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं कुंडा विधायक कुंवर रघुराज प्रताप सिंह राजा भइया शनिवार को ज्ञानदीप नेत्रालय, सभागंज चौराहा, गढ़ी मानिकपुर का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर राजा भइया के बड़े बेटे कुंवर शिवराज प्रताप सिंह, पूर्व सांसद वर्तमान विधान परिषद सदस्य कुंवर अक्षय प्रताप सिंह गोपाल जी, जनसत्ता दल के प्रदेश अध्यक्ष विनोद सरोज बाबागंज विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि कुलदीप पटेल, और राष्ट्रीय महासचिव डॉ. कैलाश नाथ ओझा मौजूद रहे।राजा भइया ने कहा ज्ञानदीप नेत्रालय मानिकपुर की जनता के लिए वरदान साबित होगा। यहाँ आधुनिक सुविधाओं के साथ बेहतर नेत्र उपचार मिलेगा। ज्ञानदीप नाम के अनुरूप यह नेत्रालय क्षेत्र में रोशनी फैलाएगा।इस दौरान, मानिकपुर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि ने राजा भइया का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। नेत्रालय के संस्थापक डॉ. चन्द्रेश मौर्य, डॉ. राकेश मौर्य और मिथलेश मौर्य ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में सैकड़ों लोग मौजूद रहे। समारोह का संचालन सतेंद्र सिंह मनगढ़ ने किया।इस दौरान कुंडा प्रमुख संतोष सिंह, पूर्व प्रमुख विहार प्रफुल्ल सिंह डब्बू, पूर्व प्रमुख कुंडा वर्तमान जिला पंचायत सदस्य बबलू सिंह बछरौली , जिला पंचायत सदस्य अजय यादव, जिला पंचायत सदस्य विनोद पटेल, गुल्लूमिश्रा, लवलेश तिवारी बउआ प्रधान, अतुल सिंह जमेठी, रविंद्र प्रताप सिंह, रामू सिंह पहाड़पुर, रंग बहादुर सिंह, सुमित तिवारी, विवेक सिंह, बब्बन सिंह, अभिषेक त्रिपाठी गोगहर उतरार,नीतीश पांडेय राज आदि लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें कुंडा–डेरवा नगर पंचायत में सख्ती के साथ समीक्षा, गोपाल भैया का अल्टीमेटम—एक हफ्ते में निस्तारित हों जनसमस्याएँ

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया