थाना कविनगर पुलिस टीम द्वारा चोरी की घटना का सफल अनावरण, चोरी करने वाले 03 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से दो ई-रिक्शा, लोहा, बैटरी, मोटर एवं अन्य सामान बरामद

थाना कविनगर पुलिस टीम द्वारा चोरी की घटना का सफल अनावरण, चोरी करने वाले 03 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से दो ई-रिक्शा, लोहा, बैटरी, मोटर एवं अन्य सामान बरामद

संवाददाता सायरा सूर्यवंशी गाजियाबाद

घटना का विवरणः दिनांक 09.01.2026 को थाना कविनगर पर दो अलग-अलग व्यक्तियों द्वारा ई-रिक्शा चोरी की घटनाओं के संबंध में तहरीर दी गई। वादी श्री रमेश पुत्र जेठूराम, मोहन स्टील प्लॉट नं. 109, लोहामंडी, थाना कविनगर, गाजियाबाद द्वारा बताया गया कि अज्ञात व्यक्ति उनका ई-रिक्शा UP14QT0684, जिसमें 210 किलोग्राम एमएस फ्लैट्स लोड थे, चोरी कर ले गया। वादी श्री प्रतीक मित्तल पुत्र श्री अजय मित्तल, निवासी मकान नं. 13, लक्ष्मी विहार, बसंत रोड, थाना सिहानी गेट, गाजियाबाद द्वारा बताया गया कि अज्ञात व्यक्ति उनका ई-रिक्शा UP14MT6560, जिसमें लगभग 1 टन APOllo पाइप चैनल लोड था, चोरी कर ले गया। प्राप्त तहरीरों के आधार पर थाना कविनगर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई प्रारंभ की गई। कार्यवाही का विवरणः घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल टीमों का गठन किया गया। लोकल इनपुट, सीसीटीवी फुटेज एवं मुखबिर की सूचना के आधार पर तीन अभियुक्तों को मुखर्जी पार्क के पीछे, चौकी क्षेत्र लोहामंडी से गिरफ्तार किया गयाः गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता

1. जुनेद पुत्र साजिद, निवासी लाल मस्जिद के पास, बालाजी बिहार, थाना साहिबाबाद, गाजियाबाद, उम्र लगभग 20 वर्ष

2. समीर उर्फ बरु पुत्र सफीक, निवासी बालाजी विहार कॉलोनी, हिन्डन पुलिस चौकी के पीछे, थाना साहिबाबाद, उम्र लगभग 20 वर्ष

3. अमान पुत्र इकबाल, निवासी लाल मस्जिद के पास, बालाजी बिहार, थाना साहिबाबाद, गाजियाबाद, उम्र लगभग 19 वर्ष

पूछताछ का विवरणः पूछताछ में तीनों अभियुक्तों ने बताया कि

दिनांक 07/08 जनवरी की रात को उन्होंने मिलकर लोहामंडी क्षेत्र, थाना कविनगर से अलग-अलग स्थानों से लोहा लदे दो ई-रिक्शा चोरी किए थे। चोरी के बाद वे दोनों ई-रिक्शा को बालाजी बिहार कॉलोनी ले गए और वहां खड़ा कर दिया। वे चोरी किए गए माल को बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे थे। जब ग्राहक नहीं मिला तो किसी ने उन्हें बताया कि औद्योगिक क्षेत्र की फैक्ट्रियों में यह माल बिक सकता है। वे जब माल लेकर फैक्ट्रियों की ओर जा रहे थे, तभी पुलिस द्वारा उन्हें पकड़ लिया गया।

बरामदगी:

दो ई-रिक्शा,लोहा का सामान
एक ई-रिक्शा की बैटरी,एक ई-रिक्शा का मोटर दो अदद पहिए मय रिम

गिरफ्तारी करने वाली टीमःथाना कविनगर पुलिस टीम

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें