लापता एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पानी में पड़ा हुआ मिला

एटा जनपद में उस समय हड़कंप मच गया, जब सात दिनों से लापता एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पानी में पड़ा हुआ मिला

संवाददाता योगेन्द्र सिंह एटा: शव मिलने की खबर फैलते ही पूरे गांव में सनसनी फैल गई और लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई।

शव की पहचान होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मां-बाप और रिश्तेदारों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने युवक की मौत को लेकर कई सवाल खड़े किए हैं और मामले को पूरी तरह संदिग्ध बताया जा रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली देहात पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र को घेराबंदी कर सुरक्षित किया। जांच को गंभीरता से लेते हुए फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड को भी मौके पर बुलाया गया, जिन्होंने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई शुरू की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एएसपी क्राइम योगेंद्र सिंह स्वयं मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को हर बिंदु पर गहराई से जांच करने और किसी भी पहलू को नजरअंदाज न करने के सख्त निर्देश दिए।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम गृह भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल हत्या, दुर्घटना या अन्य कारणों से मौत—सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।

यह पूरा मामला कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव भदों का बताया जा रहा है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है

ये भी पढ़ें लखनऊ के तकिया चंद अलीशा, ऐशबाग में फॉर्म-6 का वितरण किया गया,नव मतदाता जोड़ो अभियान को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने घर-घर वितरित किए फॉर्म-6

 

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें