अखंड हिंदू वाहिनी सिद्धार्थनगर की जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न

अखंड हिंदू वाहिनी सिद्धार्थनगर की जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न

संवाददाता किंकर यादव: सिद्धार्थनगर। आज दिनांक 11 जनवरी 2026 को अखंड हिंदू वाहिनी सिद्धार्थनगर की एक महत्वपूर्ण बैठक जिला अध्यक्ष शैलेश कुमार दुबे की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में संगठन की मजबूती, विस्तार और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश सचिव अखंड हिंदू वाहिनी उत्तर प्रदेश लोकेश्वर नाथ उर्फ संजय पांडेय ने कहा कि संगठन विस्तार के लिए बड़े स्तर पर सदस्यता अभियान चलाया जाना चाहिए, जिससे अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ा जा सके। उन्होंने हिंदू समाज पर हो रहे कथित अत्याचारों के विरोध में जागरूकता एवं कार्यक्रम आयोजित करने पर भी विशेष जोर दिया।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष शैलेश कुमार दुबे ने संगठन की सक्रियता बढ़ाने के उद्देश्य से प्रत्येक तहसील में मासिक बैठक आयोजित करने का विचार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि नियमित बैठकों से कार्यकर्ताओं में समन्वय बढ़ेगा और संगठन जमीनी स्तर पर और मजबूत होगा।

बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने हाल ही में बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों की कड़ी निंदा की तथा केंद्र सरकार से बांग्लादेश में रह रहे हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु ठोस कदम उठाने की मांग की।

बैठक का संचालन जिला प्रचारक सुशील दुबे ने किया। बैठक में अवधेश कुमार, एकादशी, हरिनाथ, पवन कुमार, संतोष शुक्ला, आकाश मणि, सौरभ तिवारी (तहसील अध्यक्ष डुमरियागंज) सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें लापता एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पानी में पड़ा हुआ मिला

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें