लखनऊ के तकिया चंद अलीशा, ऐशबाग में फॉर्म-6 का वितरण किया गया,नव मतदाता जोड़ो अभियान को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने घर-घर वितरित किए फॉर्म-6

लखनऊ के तकिया चंद अलीशा, ऐशबाग में फॉर्म-6 का वितरण किया गया,नव मतदाता जोड़ो अभियान को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने घर-घर वितरित किए फॉर्म-6

संवाददाता पवन सूर्यवंशी लखनऊ

लखनऊ।नव मतदाता जोड़ो अभियान को गति देने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी द्वारा घर-घर संपर्क अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. नीरज सिंह के मार्गदर्शन तथा भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी के नेतृत्व में महानगर मध्य विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 12, 13 एवं 14, तकिया चंद अलीशा, ऐशबाग में फॉर्म-6 का वितरण किया गया। अभियान के तहत भाजपा नेता रवि प्रकाश जायसवाल द्वारा क्षेत्र में घर-घर जाकर नव मतदाताओं को फॉर्म-6 वितरित किए गए। इस दौरान युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला और बड़ी संख्या में नवजवानों ने मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म प्राप्त किए। कार्यक्रम के दौरान बूथ अध्यक्ष आशीष सैनी सहित हर्षित पांडे, रोहित जायसवाल, हिमांशु सोनकर, लकी पांडे, शिवम त्रिपाठी, दिलीप गुप्ता समेत अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सभी कार्यकर्ताओं ने मतदाता जागरूकता अभियान को सफल बनाने के लिए सक्रिय सहभागिता निभाई।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें