कासगंज में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला नाबालिग युवती की हत्या के बाद देर रात शव जलाया, परिजनों पर गंभीर आरोप

कासगंज में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला
नाबालिग युवती की हत्या के बाद देर रात शव जलाया, परिजनों पर गंभीर आरोप

मंडल संवाददाता अमित चौहान

जनपद कासगंज के थाना ढोलना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घिनौना के मजरा नगला ढांके से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक नाबालिग युवती की उसके ही परिजनों द्वारा हत्या कर दिए जाने और बाद में देर रात शव को श्मशान घाट में जला दिए जाने का सनसनीखेज आरोप सामने आया है। बताया जा रहा है कि नाबालिग युवती कुछ दिन पहले अपने प्रेमी के साथ घर से भाग गई थी। परिजनों ने दोनों को इटावा से बरामद कर घर वापस लाया, जिसके बाद युवती की कथित तौर पर हत्या कर दी गई। आरोप है कि हत्या को छिपाने के उद्देश्य से रात के अंधेरे में शव को श्मशान घाट ले जाकर जला दिया गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की, लेकिन संतोषजनक जवाब न मिलने पर पुलिस टीम श्मशान घाट पहुंची, जहां से जली हुई चिता के अवशेष बरामद किए गए। फॉरेंसिक जांच के लिए अवशेष सुरक्षित कर लिए गए हैं। इस घटना के बाद से पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। पुलिस मामले को ऑनर किलिंग के एंगल से देखते हुए गंभीरता से जांच कर रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही जा रही है।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें