एटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लूट व चोरी की 5 घटनाओं का खुलासा, 5 शातिर अंतरजनपदीय अपराधी गिरफ्तार

एटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लूट व चोरी की 5 घटनाओं का खुलासा, 5 शातिर अंतरजनपदीय अपराधी गिरफ्तार

संवाददाता: धर्मेंद्र चौहान, एटा

थाना जलेसर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना जलेसर पुलिस, स्वाट टीम, इंटेलिजेंस विंग व सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में लूट और चोरी की कुल पाँच घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए पाँच शातिर अंतरजनपदीय लुटेरों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों पर एटा जनपद में चार मुकदमे दर्ज हैं, जबकि एक मुकदमा जनपद हाथरस में पंजीकृत है। पुलिस जांच में सामने आया है कि यह गिरोह मुख्य रूप से किसानों के ट्रैक्टर चोरी करने और ग्रामीण क्षेत्रों में भैंस चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। पुलिस ने अभियुक्तों की निशानदेही पर चोरी की गई एक भैंस, दो ट्रैक्टर और एक ट्रॉली बरामद की है। बताया गया कि चोरी की गई भैंस को कपटपूर्वक एक किसान के पास भेज दिया गया था, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया। इसके अलावा गिरोह के सदस्य एटा के भीतर अपने ही परिचितों व दोस्तों के घरों में भी चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। पुलिस के अनुसार यह गिरोह 8 से 9 लोगों का बताया जा रहा है, जिसमें से फिलहाल पाँच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से तीन अभियुक्तों पर एटा और हाथरस दोनों जनपदों में पहले से मुकदमे चल रहे हैं। पुलिस का कहना है कि शेष फरार अभियुक्तों की तलाश तेज कर दी गई है।

जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि इस गिरोह के तार कुख्यात रवीश गैंग से जुड़े हो सकते हैं। पुलिस अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की गहन जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें