मजदूरी मांगने गए युवक की डॉक्टर ने की बेरहमी से पिटाई

 मजदूरी मांगने गए युवक की डॉक्टर ने की बेरहमी से पिटाई

संतकबीरनगर: जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां एक युवक को उसकी मेहनताना मजदूरी मांगना भारी पड़ गया। 5 लाख रुपये की मजदूरी लेने पहुंचे युवक को एक नर्सिंग होम संचालक ने बेरहमी से पीट दिया। आरोप है कि डॉक्टर अमित सिंह ने युवक को लात-घूंसे और थप्पड़ों से बुरी तरह मारते हुए जान से मारने की धमकी तक दी।

घटना के बाद पीड़ित युवक को गंभीर चोटें आई हैं, जिसकी पुष्टि मेडिकल रिपोर्ट में भी हुई है। युवक का इलाज चल रहा है। पीड़ित ने मामले की शिकायत डीआईजी बस्ती रेंज और राज्य महिला आयोग की सदस्य से की है तथा न्याय की गुहार लगाई है।

सूत्रों के अनुसार, युवक डॉक्टर अमित सिंह के नर्सिंग होम में लंबे समय से काम कर रहा था और तकरीबन 5 लाख रुपये की मजदूरी बकाया थी। जब उसने अपना मेहनताना मांगा तो न सिर्फ उसे अपमानित किया गया बल्कि बेरहमी से पिटाई कर दी गई।

फिलहाल पीड़ित की ओर से थाना पुलिस को तहरीर दी गई है, लेकिन अभी तक आरोपी डॉक्टर के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। पीड़ित ने उच्च अधिकारियों से इंसाफ की मांग की है।

ये भी पढ़ें माहौल बिगाड़ने की साजिश — मंदिर के बाहर लगाया गया पाकिस्तानी झंडा

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें