विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत रोल प्रेक्षक महोदय / आयुक्त, मेरठ मण्डल, मेरठ श्री भानु चंद्र गोस्वामी की अध्यक्षता में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि व अधिकारियों के साथ बैठक आहूत
संवाददाता पवन सूर्यवंशी एनसीआर



(जिन अर्ह व्यक्तियों की आयु 18 पूर्ण हो रही है, मतदाता सूची में सम्मलित होने हेतु भरे फार्म-6: रोल प्रेक्षक महोदय / आयुक्त, मेरठ मण्डल) (ऐसे मतदाता जो किसी अन्य विधानसभा अथवा मतदेय स्थल से स्थानान्तरित होना चाहते हैं वे फार्म-8 भरें: रोल प्रेक्षक महोदय / आयुक्त, मेरठ मण्डल) गाजियाबाद। विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त रोल प्रेक्षक महोदय / आयुक्त, मेरठ मण्डल, मेरठ श्री भानु चंद्र गोस्वामी की अध्यक्षता में मतदाता सूची के आलेख्य प्रकाशन के उपरान्त प्रथम भ्रमण के सम्बन्ध में जनपद के समस्त मान्यताप्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों तथा जिलाधिकारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के साथ बैठक आहूत की गयी।
रोल प्रेक्षक महोदय द्वारा बैठक में उपस्थित समस्त प्रतिनिधियों का परिचय प्राप्त करते हुए
अवगत कराया कि विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत विनांक 06.01.2026 को मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन किया गया है। जनपद गाजियाबाव में अवस्थित 05 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 2019853 मतदाताओं का नाम आलेख्य प्रकाशित मतदाता सूची में सम्मिलित किया गया है। इसी क्रम में महोदय द्वारा अवगत कराया कि अर्हता तिथि 01.01.2026 एवं 01.04.2026 को जिन अर्ह व्यक्तियों की आयु 18 पूर्ण हो रही है वह अपना नाम मतदाता सूची में सम्मिलित कराने हेतु फार्म-6 एवं घोषणा पत्र के साथ आवश्यक वस्तावेज संलग्न कर वावे एवं आपत्ति की अवधि
दिनांक 06.02.2026 तक बी.एल.ओ. को उपलब्ध करा दें अथवा voters.eci.gov.in पर आनलाइन आवेदन कर दें।
इसी क्रम में महोदय द्वारा अवगत कराया कि ऐसे मतदाता जो किसी अन्य विधानसभा अथवा मतदेय स्थल से स्थानान्तरित होना चाहते हैं वे फार्म-8 एवं घोषणा पत्र के साथ आवश्यक वस्तावेज बी.एल.ओ. को उपलब्ध करा दें। स्थानान्तरण की स्थिति में फार्म-6 न भरें। उक्त कार्य हेतु दिनांक 18.01.2026 को समस्त बी.एल. ओ. अपने मतदेय स्थलों पर उपस्थित होकर मतदाता सूची को पढ़कर सुनाएंगे तथा छूटे हुए अर्ह मतदाताओं से दावे प्राप्त करेंगे।
अग्रेतर आयुक्त महोदय द्वारा अवगत कराया कि जिन मतदाताओं को पूर्व विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण 2003 की मतदाता सूची से मैप नहीं किया गया है, ऐसे 153048 लाख मतदाताओं को नोटिस अवधि में नोटिस जारी किये जायेंगे। नोटिस की सुनवाई हेतु जनपद में कुल 127 सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को नियुक्त किया गया है। बैठक के अन्त में रोल प्रेक्षक महोदय द्वारा समस्त राजनैतिक दलों के प्रतनिधियों से अनुरोध किया कि वह अपने बी.एल.ए. को सक्रिय कर दावे एवं आपत्ति की अवधि में अर्ह एवं छूटे हुए मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोडने हेतु नागरिकों को जागरूक करें।
बैठक में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों सहित मुख्य रूप से जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़, मुख्य विकास अधिकारी श्री अभिनव गोपाल, एडीएम एफ/आर उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सौरभ भट्ट, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के सहित अन्य उपस्थित रहे।












