मिशन शक्ति अभियान फेज–5.0 के अंतर्गत व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी श्री राजेश कुमार के निर्देशन जनपद के विभिन्न (10)थानों एंव 1 महिला थाना में जनपद पुलिस द्वारा मिशन शक्ति अभियान फेज–5.0 के अंतर्गत व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।

संवाददाता पवन सूर्यवंशी जनपद कौशाम्बी आज दिनांक 13.01.2026 को पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी श्री राजेश कुमार के निर्देशन जनपद के विभिन्न थानों द्वारा मिशन शक्ति अभियान फेज–5.0 के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को सशक्त, सुरक्षित एवं जागरूक बनाए जाने हेतु व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

कार्यक्रमों के दौरान महिलाओं व बालिकाओं को नारी शक्ति, नारी सम्मान, नारी सुरक्षा एवं नारी स्वावलंबन की अवधारणा से अवगत कराते हुए

साइबर अपराध, नए आपराधिक कानून (BNS/BNSS), गुड टच–बैड टच, आत्मसुरक्षा, जीरो एफआईआर, ई-एफआईआर, महिला सहायता केंद्र, महिला हेल्पडेस्क, एंटी रोमियो टीम एवं मिशन शक्ति केंद्र की भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

साथ ही शासन द्वारा संचालित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों—

112 (पुलिस आपात सेवा), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), 1090 (वीमेन पावर हेल्पलाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन), 1930 (साइबर अपराध), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 102 (स्वास्थ्य सेवा) के संबंध में जागरूक किया गया।

थाना स्तर पर आयोजित कार्यक्रम विवरण

(थाना कोखराज) – मिशन शक्ति केन्द्र में महिलाओं व बालिकाओं को नए कानून, साइबर अपराध, मिशन शक्ति अभियान एवं हेल्पलाइन सेवाओं के संबंध में जागरूक किया गया।

(थाना सैनी) – यू.के. इंटर कॉलेज सिराथू में छात्राओं व महिलाओं को साइबर अपराध, नए कानूनों एवं नारी सशक्तिकरण योजनाओं की जानकारी दी गई।

(थाना करारी) – मिशन शक्ति केंद्र पर उपस्थित महिलाओं व बालिकाओं को साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा एवं सहायता सेवाओं के प्रति जागरूक किया गया।

(थाना सराय अकिल) – थाने पर उपस्थित महिलाओं की समस्याएं सुनकर काउंसलिंग की गई एवं महिला संबंधित अपराधों व हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी दी गई।

(थाना मोहब्बतपुर पइंसा) – ग्राम कैमा में महिलाओं व बालिकाओं को महिला सशक्तिकरण एवं साइबर अपराध से बचाव की जानकारी दी गई।

(थाना महेवाघाट) – भारतपुर क्षेत्र में महिलाओं एवं बालिकाओं को नारी सुरक्षा, साइबर सुरक्षा एवं मिशन शक्ति योजनाओं से अवगत कराया गया।

(थाना मंझनपुर)– चौराहा मंझनपुर पर महिला पुलिस टीम द्वारा महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक किया गया।

(थाना संदीपनघाट) – ग्राम कोइलहा में महिलाओं व बालिकाओं को नए कानूनों, साइबर अपराध एवं महिला सहायता सेवाओं की जानकारी दी गई।

(थाना कड़ाधाम) – फराहिमपुर कलेश्वर मऊ एवं शीतलाधाम मंदिर परिसर में महिलाओं व बालिकाओं को मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत जागरूक किया गया।

(थाना पश्चिम शरीरा )– कस्बा पश्चिम शरीरा में भ्रमण कर महिलाओं व बालिकाओं को नए कानूनों, साइबर अपराध एवं महिला सहायता सेवाओं की जानकारी दी गई।

(महिला थाना) – क्षेत्र में भ्रमण कर महिलाओं व बालिकाओं को नए कानूनों, साइबर अपराध एवं महिला सहायता सेवाओं की जानकारी दी गई।

ये भी पढ़ें जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मेला श्री राम नगरिया में लीगल एड क्लीनिक का अपर जिला जज/ सचिव संजय कुमार VI ने किया निरीक्षण

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया