लोहड़ी के र्पव पर गाजियाबाद विजय नगर बालाजी मंदिर में“करुणा की ओढ़नी”अभियान के अंतर्गत रोटरी क्लब ऑफ जिंदल नगर द्वारा दिनांक 13.01.2026

लोहड़ी के र्पव पर गाजियाबाद विजय नगर बालाजी मंदिर में“करुणा की ओढ़नी”अभियान के अंतर्गत रोटरी क्लब ऑफ जिंदल नगर द्वारा दिनांक 13.01.2026

संवाददाता सायरा सूर्यवंशी गाजियाबाद

लोहड़ी के शुभ अवसर पर श्री बालाजी मंदिर, विजय नगर, गाजियाबाद में एक कंबल वितरण शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 200 जरूरतमंद व्यक्तियों को कंबल वितरित किए गए, जिससे उन्हें शीत ऋतु में राहत एवं गर्माहट प्राप्त हुई।
इस अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ जिंदल नगर के अध्यक्ष श्री हरीश ध्यानी ने कहा कि मानव सेवा ही रोटरी की सच्ची भावना है और “करुणा की ओढ़नी “ जैसे कार्यक्रम समाज के वंचित वर्ग के प्रति क्लब की संवेदनशीलता एवं प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं कार्यक्रम में क्लब सचिव श्री अजय जोशी एवं क्लब कोषाध्यक्ष श्री अशोक अग्रवाल भी उपस्थित रहे और उन्होंने कंबल वितरण अभियान में सक्रिय रूप से भाग लिया तथा सामाजिक कल्याण हेतु निरंतर सामूहिक प्रयासों पर बल दिया। श्री बालाजी मंदिर के पुजारी महंत श्री रामदास जी महाराज ने इस पुनीत सेवा कार्य के लिए रोटरी क्लब ऑफ जिंदल नगर के प्रति अपनी हार्दिक कृतज्ञता व्यक्त की।

उनके प्रेरणादायक एवं आशीर्वचन से रोटरी सदस्यों को नई ऊर्जा प्राप्त हुई और यह कार्यक्रम और अधिक सार्थक एवं सफल बन सका।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें