उ०प्र० के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में कार्यालय जिला लेखा परीक्षा अधिकारी, गाजियाबाद स्थानीय निधि लेखा परीक्षा विभाग, गाजियाबाद का शताब्दी समारोह आयोजित
संवाददाता पवन सूर्यवंशी एनसीआर
दिनांक-14 जनवरी,2026 गाजियाबाद- आज स्थानीय निधि लेखा परीक्षा विभाग, उ०प्र० के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में कार्यालय जिला लेखा परीक्षा अधिकारी, गाजियाबाद द्वारा शताब्दी समारोह आयोजित किया गया। जिसमें जिला लेखा परीक्षा अधिकारी श्री मुकेश शर्मा, श्री अनिल कुमार, सहायक लेखा परीक्षा अधिकारी, श्री सतीश निगम, वरिष्ठ लेखा परीक्षक, श्री मनोज कुमार मिश्रा, वरिष्ठ लेखा परीक्षक, श्रीमती सारिका वर्मा, वरिष्ठ सहायक, श्री राकेश कुमार शर्मा, वरिष्ठ सहायक, श्री विक्रान्त शर्मा, कनिष्ठ सहायक एवं श्री हरकेश एवं श्री संदीप कुमार द्वारा सहभागिता की गयी। इस अवसर पर नेहरू नगर के ‘के’ ब्लाक के पार्क में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया तथा जिला लेखा परीक्षा अधिकारी, गाजियाबाद कार्यालय में विचार गोष्ठी आयोजित की गयी जिसमें सभी अधिकारियों/ कर्मचारियों द्वारा सभी अधिकारियों एव कर्मचारियों को शताब्दी वर्ष पूर्ण होने की शुभकामनाऐं दी गयी व निम्नलिखित मुख्य बिन्दुओं पर विचार व्यक्त किये गये। विभाग का कार्य लोक वित्त का निगरानी व वित्त का निर्धारित प्रायोजन पर उपयोग किया जाना निश्चित किया जाना है जिसको कि विभाग गत सौ वर्षों से निष्पक्षतापूर्ण करता आ रहा है तथा आगामी सौ वर्षों में भी इसे और अधिक कुशलता से पूर्ण करेगा। विचार गोष्ठी में यह भी आशा की गयी कि विभाग द्वारा नयी चुनौतियों को स्वीकार करते हुऐ उसे अपने कार्य कुशलता से सफलतापूर्वक पूर्ण किया जायेगा। विभाग में डिजिटलीकरण की प्रंशसा की गयी। सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने इस शताब्दी समारोह में सम्मिलित होने को सौभाग्य का अवसर माना। इस गौरवशाली यात्रा में अधिकारियों और कर्मचारियों का समर्पण, ईमानदारी और परिश्रम ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी रही है। कठिन परिस्थितियों में भी नियमों के पालन, निष्पक्षता और सत्यनिष्ठा के साथ कार्य करते हुए अपने विभाग की प्रतिष्ठा को ऊचाईयों पर पहुचाया है। इस परम्परा को हमारा विभाग निरन्तर निभाता रहेगा।
अन्त में श्री मुकेश शर्मा, जिला लेखा परीक्षा अधिकारी द्वारा उपस्थित अधिकारियों एवम कर्मचारियों का आभार व्यक्त कर कार्यक्रम का समापन किया गया।












