मुरादाबाद: प्राइमरी स्कूल की प्रिंसिपल को टीचर ने दिया धक्का, वीडियो हुआ वायरल
मुरादाबाद: मुरादाबाद के मूंढापांडे ब्लॉक स्थित कुलीपुर नगला गांव के एक प्राइमरी स्कूल से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां स्कूल की प्रिंसिपल और एक टीचर के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था, जो अब हिंसक रूप ले चुका है। ताजा घटना में स्कूल के एक शिक्षक ने प्रिंसिपल को सबके सामने धक्का दे दिया।
बताया जा रहा है कि स्कूल की प्रिंसिपल एक कुर्सी पर बैठी हुई थीं, तभी शिक्षक ने आकर उन्हें धक्का दे दिया। इससे वह कुर्सी सहित ज़मीन पर गिर गईं। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि प्रिंसिपल को जानबूझकर धक्का दिया गया। घटना के बाद स्कूल स्टाफ और अभिभावकों में हड़कंप मच गया है। मामले की जानकारी शिक्षा विभाग को दे दी गई है और अब जांच की मांग उठ रही है।
इस घटना ने एक बार फिर स्कूलों में अनुशासन और कार्यस्थल पर व्यवहार को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
ये भी पढ़ें पाकिस्तान से आई सीमा हैदर पर जानलेवा हमला, आरोपी हिरासत में












