प्रतापगढ़: सपा नेता गुलशन यादव की 1 करोड़ की संपत्ति कुर्क

प्रतापगढ़: सपा नेता गुलशन यादव की 1 करोड़ की संपत्ति कुर्क, प्रशासन ने घर पर चिपकाया नोटिस

प्रतापगढ़ जिले के कुंडा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कबाड़िया गंज में समाजवादी पार्टी के नेता गुलशन यादव के खिलाफ बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की गई है। पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने गुलशन यादव की लगभग 1 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क कर दी। यह मकान उनकी पत्नी सीमा यादव के नाम पर दर्ज था।

गुलशन यादव 2022 के विधानसभा चुनाव में कुंडा विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी का टिकट पर बाहुबली रघुराज प्रताप सिंह और राजा भैया के खिलाफ चुनाव लड़ चुके हैं। कुछ दिन पहले जिलाधिकारी ने गैंगस्टर एक्ट के तहत नाजायज तरीके से अर्जित की गई संपत्ति को पूर्ण करने का आदेश दिया था जिसमें देश कीमती भूमि से लेकर लग्जरी वाहन और कई बैंक खाता भी शामिल हैंप्रतापगढ़: सपा नेता गुलशन यादव की 1 करोड़ की संपत्ति कुर्क

प्रशासन ने जिला मजिस्ट्रेट के आदेश के तहत संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई को अंजाम दिया। घर को कुर्क करते हुए मौके पर कुर्की का नोटिस चिपकाया गया और संपत्ति को पुलिस अभिरक्षा में ले लिया गया। यह कार्रवाई गैंगस्टर एक्ट के तहत की गई है।

गुलशन यादव के खिलाफ हत्या, जानलेवा हमला, रंगदारी जैसे गंभीर अपराधों में कुल 53 मुकदमे दर्ज हैं। जिला प्रशासन ने गुलशन यादव की कुल 7 करोड़ 15 हजार रुपये की चल-अचल संपत्तियों को जब्त करने के आदेश जारी किए हैं। इस कार्रवाई से इलाके में हलचल मच गई है और इसे अपराधियों के खिलाफ प्रशासन की सख्त नीति के रूप में देखा जा रहा है।

ये भी पढ़ें प्राइमरी स्कूल की प्रिंसिपल को टीचर ने दिया धक्का, वीडियो हुआ वायरल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें