कुंडा कोतवाली में इंडियन प्रेस काउंसिल का ज्ञापन, पत्रकारों से दुर्व्यवहार पर सख्त कार्रवाई की मांग
संवाददाता अवधेश चंद्र पांडेय प्रतापगढ़।पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान के सवाल को लेकर बुधवार को इंडियन प्रेस काउंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीसी मिश्रा के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारी व बड़ी संख्या में पत्रकार कुंडा कोतवाली पहुंचे। इस दौरान राष्ट्रीय संगठन मंत्री आनंद शुक्ला के साथ एक आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्ति द्वारा किए गए दुर्व्यवहार के मामले को लेकर पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग की गई।
पदाधिकारियों ने कुंडा कोतवाली में इंस्पेक्टर अवन दीक्षित से मुलाकात कर पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज के लिए काम करता है और उसके साथ इस तरह का अमर्यादित व्यवहार निंदनीय और अस्वीकार्य है। संगठन ने मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में किसी भी पत्रकार के साथ ऐसी घटना दोबारा न हो।
इंस्पेक्टर अवन दीक्षित ने पदाधिकारियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा और पत्रकारों की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता में है।
इस मौके पर राष्ट्रीय संगठन मंत्री आनंद शुक्ला, राष्ट्रीय महासचिव कुलदीप कुमार, विनोद मिश्रा, तहसील अध्यक्ष लोकेश मिश्रा, महामंत्री संदीप साहू, दिलीप साहू, अंकुश यादव, अरुण त्रिपाठी, रत्नेश शुक्ला, अवधेश पांडेय, शहबाज खान, अजय मिश्रा, डीएन मिश्रा, दिनेश पाल, राहुल यादव, सोनू गुप्ता, प्रमोद कुमार, अमित पटेल, सौरभ सहित बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी व पत्रकार मौजूद रहे।
पत्रकारों ने एक स्वर में चेतावनी दी कि यदि मामले में शीघ्र और प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन आंदोलन के लिए बाध्य होगा।
ये भी पढ़ें आर्मी वेंडर्स डे के आयोजन में डीएम आवास में वीरता पुरस्कार का वीरताओं व नारियों को किया गया सम्मानित












