एएसपी ने की जनसुनवाई, फरियादियों की समस्याएं सुनकर दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
संवाददाता: धर्मेंद्र चौहान | हमीरपुर
हमीरपुर। अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनी गईं। जनसुनवाई में भूमि विवाद, पारिवारिक कलह, मारपीट, धोखाधड़ी सहित अन्य मामलों से संबंधित शिकायतें सामने आईं। अपर पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक फरियादी की समस्या को ध्यानपूर्वक सुना और संबंधित अधिकारियों व थाना प्रभारियों को प्राथमिकता के आधार पर त्वरित व निष्पक्ष कार्रवाई कर समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी फरियादी की शिकायत को हल्के में न लिया जाए और कानून के अनुसार उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
जनसुनवाई के दौरान कई शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जिससे फरियादियों ने राहत की सांस ली। एएसपी ने कहा कि जनसुनवाई का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का शीघ्र समाधान करना और पुलिस के प्रति विश्वास को और मजबूत करना है।
जनसुनवाई में पुलिस अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित रहे।












